• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मात्र 15 हजार में धाकड़ 5जी स्मार्टफोन लाएगी रियलमी, Realme 10 सीरीज भी होगी शामिल

मात्र 15 हजार में धाकड़ 5जी स्मार्टफोन लाएगी रियलमी, Realme 10 सीरीज भी होगी शामिल

यह भी संभव है कि ये लॉन्च भारत में दिवाली फेस्टिव सीजन की सेल से कुछ समय पहले या फिर उससे पहले हो जाए। हालांकि इन आगामी स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी इनकी लॉन्चिंग पर ही पता चलेगी।

मात्र 15 हजार में धाकड़ 5जी स्मार्टफोन लाएगी रियलमी, Realme 10 सीरीज भी होगी शामिल

Photo Credit: Realme

Realme V23i

ख़ास बातें
  • Realme भारत में कुछ नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है।
  • Realme भारत में कम से कम 4 नए स्मार्टफोन पेश करेगा।
  • फेस्टिव सीजन तक स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री ले सकते हैं।
विज्ञापन
Realme भारत में कुछ नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। भारतीय बाजार के लिए कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने खुलासा किया कि कंपनी जल्द ही भारत में कम से कम 4 नए स्मार्टफोन पेश करेगी, जिसमें Realme 10 सीरीज शामिल है।

सीनियर ऑफिशियल ने इस जानकारी का खुलासा किया। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी इन नए स्मार्टफोन को इस साल की दूसरी छमाही में जारी करेगी। इन चार आगामी स्मार्टफोन में से Realme करीब 15 हजार रुपये की कीमत के तहत एक नया 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। माधव सेठ के मुताबिक, यह खास तौर पर 2022 के दूसरे क्वार्टर में होने वाले भारत के 5G रोलआउट से पहले एक बहुत ही जरूरी कदम है।

इसके अलावा एग्जीक्यूटिव ने यह भी बताया कि कंपनी कंज्यूमर ड्यूरेबल सेगमेंट में 2 से 3 नई कैटेगरी में एंट्री करेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी जल्द ही इन आगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान करेगी। सेठ ने कहा कि आने वाले Realme स्मार्टफोन की शिपमेंट इस साल के दूसरे क्वार्टर में शुरू होगी क्योंकि ग्लोबल चिप की कमी देरी हो रही है।

आपको बता दें कि ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि रियलमी 10 सीरीज अक्टूबर 2022 से कुछ समय पहले लॉन्च होगी। दूसरी ओर यह भी संभव है कि ये लॉन्च भारत में दिवाली फेस्टिव सीजन की सेल से कुछ समय पहले या फिर उससे पहले हो जाए। हालांकि इन आगामी स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी इनकी लॉन्चिंग पर ही पता चलेगी, क्योंकि फिलहाल इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme 5G Smartphone, Realme 10 Series
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »