Realme U1 होगा 28 नवंबर को लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर है इसमें

Realme U1 को भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाले Realme का पहला स्मार्टफोन होगा।

Realme U1 होगा 28 नवंबर को लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर है इसमें
ख़ास बातें
  • Realme अब तक चार स्मार्टफोन कर चुकी है लॉन्च
  • Realme U1 की सबसे अहम खासियत होगी सेल्फी कैमरा
  • Realme ने बीते हफ्ते ही अपनी यू सीरीज़ हैंडसेट का टीज़र ज़ारी किया था
विज्ञापन
Realme U1 को भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाले Realme का पहला स्मार्टफोन होगा। मीडियाटेक के लेटेस्ट चिपसेट को बीते महीने ही लॉन्च किया गया था। इस दौरान रियलमी ने दावा किया था कि वह हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन लाएगी। Realme U1 को Amazon.in पर "selfie pro" हैंडसेट के टैगलाइन के साथ लिस्ट कर दिया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग में दावा किया गया है कि नए रियलमी फोन में अब तक का सबसे पावरफुल सेल्फी कैमरा होगा। हालांकि, इस सेंसर के बारे में कोई विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से पता चला है कि Realme U1 को 28 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा यूज़र को बेहतरीन सेल्फी अनुभव देने के लिए पावरफुल सेल्फी कैमरा भी होगा। इस स्मार्टफोन में वनप्लस 6टी की तरह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच होगा। मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के कारण Realme U1 को हाई -रिजॉल्यूशन डेप्थ इंजन, फास्टर मल्टी फ्रेम नॉयज रिडक्शन, एंटी-ब्लूमिंग इंजन और सटीक एआई डिटेक्शन मिलेगा। MediaTek Helio P70 एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। इसे 12 एनएम प्रोसेस में बनाया गया है। यह किफायती दाम में मिलने वाले दमदार हैंडसेट के लिए उपयुक्त प्रोसेसर है।
 
uccv5fuk

Realme U1 को 28 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा

रियलमी यू1 मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इसके बारे में कंपनी ने मीडियाटेक प्रोसेसर के लॉन्च इवेंट के दौरान ही बताया था। Realme ने बीते हफ्ते ही अपनी यू सीरीज़ हैंडसेट का टीज़र ज़ारी किया था। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के बारे में और कुछ नहीं बताया गया है।

इससे पहले, RMX1833 मॉडल नंबर वाले Realme हैंडसेट को गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया। यह ऑक्टा-कोर 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro में स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme U1, Realme, MediaTek Helio P70, Helio P70
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »