Realme U1 की पहली सेल 'सुपरहिट', अगली सेल 12 दिसंबर को

Oppo के सब-ब्रांड के तौर पर भारतीय मार्केट में कदम रखने वाली कंपनी Realme के लिए आगाज़ बेहद ही शानदार रहा है। ऐसा हम Realme के द्वारा Realme U1 की पहली सेल के बाद जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर कह रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme U1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन है रियलमी यू1
  • Realme U1सेल्फी के दीवानों के लिए है बना
Oppo के सब-ब्रांड के तौर पर भारतीय मार्केट में कदम रखने वाली कंपनी Realme के लिए आगाज़ बेहद ही शानदार रहा है। ऐसा हम Realme के द्वारा Realme U1 की पहली सेल के बाद जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर कह रहे हैं। बुधवार को अमेज़न इंडिया और रियलमी की अपनी वेबसाइट पर Realme U1 सेल्फी स्मार्टफोन की पहली सेल दोपहर 12 बजे आयोजित हुई थी। इसके बाद दूसरी सेल शाम 6 बजे आयोजित हुई। हालिया दिनों में होने वाली अन्य फ्लैश सेल की तरह ही रियलमी यू1 भी चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 की अगली सेल 12 दिसंबर को आयोजित होगी।

पहली सेल की बात करें तो Realme ने ट्वीट करके दावा किया कि चंद मिनट में 2,05,400 Realme U1 हैंडसेट बिक गए। इसके बाद कंपनी ने फिर बुधवार शाम 6 बजे सेल आयोजित करने की बात की। इस सेल के दौरान भी रियलमी यू1 तुरंत ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस बीच कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला रियलमी यू1 फ्लैश सेल में बिकेगा। अगली सेल 12 दिसंबर को अमेज़न इंडिया और संभवतः कंपनी की अपनी वेबसाइट पर होगी।
Advertisement


Realme U1 स्पेसिफिकेशन

रियलमी यू1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।

फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।
Advertisement

रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • Bad
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme U1 Flash Sale, Realme U1 Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.