Realme अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करेगी 14T, डुअल रियर कैमरा यूनिट

Realme का दावा है कि 14T में इस सेगमेंट का सबसे ब्राइट AMOLED डिस्प्ले 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 17:34 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में Realme की 14 Pro सीरीज को पेश किया गया था
  • Realme 14T में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • इस स्मार्टफोन को 25 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का 14T जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इस वर्ष की शुरुआत में Realme की 14 Pro सीरीज को पेश किया गया था। Realme 14T में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Realme 14T को 25 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और भारत में Realme के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी। इसे Silken Green,  Satin Ink और Violet Grace कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कुछ उठा हुआ रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल पैनल के ऊपर दाएं कोने पर दिया गया है। इसमें दो कैमरा और एक रिंग जैसी LED फ्लैश यूनिट है। इस स्मार्टफोन का फ्लैट डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स और सेंटर में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट के साथ है। 
Advertisement

Realme का दावा है कि 14T में इस सेगमेंट का सबसे ब्राइट AMOLED डिस्प्ले 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसकी स्क्रीन को आंख पर कम दबाव के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। यह स्मार्टफोन 54 घंटे से अधिक की YouTube स्ट्रीमिंग और 12 घंटे से अधिक की गेमिंग को सपोर्ट करेगा। 

इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 256  GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 18,999 रुपये हो सकता है। Realme का GT 7 भी अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm MediaTek Dimensity 9400+ होगा। इसमें 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। बैटरी का साइज अधिक होने के बावजूद इसका चेसिस लाइटवेट होगा। कंपनी ने कहा है कि इंडस्ट्री के बैटरी के साइज और चार्जिंग कैपेसिटी को लेकर स्टैंडर्ड्स को यह स्मार्टफोन चुनौती देगा। GT 7 की थिकनेस 8.3 mm से कम हो सकती है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS के मॉडिफाइड वर्जन पर चल सकता है। 
Advertisement
  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.