• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज़ से अगले हफ्ते उठेगा पर्दा, कैमरे होंगे खास

Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज़ से अगले हफ्ते उठेगा पर्दा, कैमरे होंगे खास

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रियलमी और भी नए स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। कंपनी अगले सप्ताह नई Realme स्मार्टफोन सीरीज़ को उतारेगी।

Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज़ से अगले हफ्ते उठेगा पर्दा, कैमरे होंगे खास

Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज़ से अगले हफ्ते उठेगा पर्दा, कैमरे होंगे खास

ख़ास बातें
  • परफॉर्मेंस और कैमरा पर ध्यान केंद्रित करेगी नई Realme सीरीज़
  • नई रियलमी सीरीज़ से संबंधित अभी तक लीक सामने नहीं आए हैं
  • Realme XT होगा 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में चार रियर कैमरे वाले Realme 5 और Realme 5 Pro को भारत में लॉन्च किया है। साथ ही रियलमी ने 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। रियलमी का आगामी 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन Realme XT नाम से जाना जाएगा लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रियलमी और भी नए स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने बताया है कि कंपनी अगले सप्ताह नई रियलमी स्मार्टफोन सीरीज़ को उतारेगी जो परफॉर्मेंस पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।

Xu Qi Chase ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आगामी रियलमी फोन सीरीज़ के बारे में बताते हुए एक तस्वीर को भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि यूज़र्स बेहतर तस्वीरें क्लिक कर सकें नई सीरीज़ इस बात पर ध्यान केंद्रित करेगी।

फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर नई रियलमी सीरीज़ के फोन किस नाम से आएंगे और ना ही आगामी रियलमी फोन के बारे में कोई लीक सामने आया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन या फीचर्स के बारे में जानकारी मिल सके।

याद करा दें कि Black Shark और Nubia जैसे ब्रांड स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस अपने कुछ स्मार्टफोन मार्केट में उतार चुके हैं। रियलमी अगले सप्ताह मीडियाटेक हीलियो जी90 और मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट से लैस हैंडसेट को भी उतार सकती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन की नई सीरीज़ को अगले सप्ताह पहले चीन में उतारा जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  2. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  3. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  4. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  5. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  6. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  7. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  8. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  9. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  10. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »