Realme 7 की पहली सेल 'सुपरहिट', Realme का 1.8 लाख हैंडसेट बेचने का दावा

Realme 7 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 सितंबर 2020 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 की सेल Flipkart और Realme.com पर आोजित की गई थी
  • रियलमी 7 की अब दूसरी सेल 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी
  • रियलमी 7 फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है

Realme 7 स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Realme 7 स्मार्टफोन की पहली सेल कल 10 सितंबर को भारत में आयोजित की गई थी, जिस दौरान स्मार्टफोन की बंपर बिक्री हुई है। जी हां, खुद कंपनी ने शानदार सेल की जानकारी देते हुए बताया कि पहली सेल में रियलमी 7 के 1,80,000 से भी ज्यादा यूनिट्स को बेचे गए हैं। बता दें, रियलमी 7 स्मार्टफोन पिछले हफ्ते Realme 7 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी 7 के बेस वेरिेएंट की कीमत की बात करें, तो यह 14,999 रुपये है। बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस है। अब इस फोन की अगली फ्लैश सेल 17 सितंबर को आयोजित की जानी है। वहीं, रियलमी 7 प्रो की सेल 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
 

Realme ने अपने @realmemobiles अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए जानकारी दी गई पहली सेल में 1.8 लाख से भी ज्यादा Realme 7 स्मार्टफोन बेचे गए हैं। फोन की पहली सेल गुरुवार 10 सितंबर शुरू हुई थी, जो कि बहुत जल्द ही आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया था। माना जा रहा है कि Flipkart और Realme.com दोनों की बिक्री को मिलाकर स्मार्टफोन की इस संख्या को बेचा गया है।
Advertisement

कंपनी अब इस फोन की अगली फ्लैश सेल 17 सितंबर को आयोजित करेगी। वहीं, इससे पहले Realme 7 Pro की सेल 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी।
 

Realme 7 price in India

रियलमी 7 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Realme 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं।

यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर व 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए Realme 7 हैंडसेट 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है।
Advertisement

Realme 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 196.5 ग्राम।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • Bad
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.