Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A का लॉन्च इवेंट एक बार फिर रद्द

Realme Mobiles के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि Realme Narzo 10 सीरीज़ के लॉन्च को अगली सूचना तक टाल दिया गया है। कंपनी का यह ऐलान इस हैंडसेट के लॉन्च को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा करता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2020 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10 सीरीज़ के दो फोन से उठना है पर्दा
  • रियलमी की नार्ज़ो सीरीज़ के बारे में कई जानकारियां पहले से उपलब्ध
  • Realme ने पहले इस सीरीज़ के फोन के लिए प्रजेंटेशन वीडियो किया रिकॉर्ड
Realme Narzo 10 सीरीज़ कब लॉन्च होगी? इस सवाल का जवाब अब किसी को नहीं पता। पहले रियलमी नार्ज़ो सीरीज़ के दो हैंडसेट से 26 मार्च को पर्दा उठना था। ठीक इस वक्त कोरोना महामारी ने भारत में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए थे। इस बाबत कंपनी ने लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया। फिर जब केंद्र सरकार ने बीते हफ्ते ई-कॉमर्स साइट को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बेचने की इजाज़त दी तो Realme हरकत में आई। ऐलान किया गया कि Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A हैंडसेट 21 अप्रैल को लॉन्च कर दिए गए जाएंगे। लेकिन सरकार ने अपने फैसले पर यूटर्न लिया। इसके बाद तय हो गया कि ई-कॉमर्स कंपनी अभी घरेलू सामानों को ही बेच पाएंगी। इसके बाद सोमवार को रियलमी ने रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नार्ज़ो 10ए के लॉन्च को अनिश्चितकालीन टालने का फैसला किया।

Realme Mobiles के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि Realme Narzo 10 सीरीज़ के लॉन्च को अगली सूचना तक टाल दिया गया है। कंपनी का यह ऐलान इस हैंडसेट के लॉन्च को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा करता है। लेकिन हकीकत यह भी है कि लॉकडाउन रहेगा या हटेगा, इसे भी लेकर असमंजस की स्थिति है। हमें उम्मीद है कि जैसे ही सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों को गैर-जरूरी उत्पादों की बिक्री की इजाजत देगी। इन हैंडसेट से पर्दा उठ जाएगा।
Advertisement

सरकार का यू-टर्न
पहले सरकार ने दिशा निर्देश दिए थे कि 20 अप्रैल से Flipkart, Amazon और Snapdeal कुछ गैर-ज़रूरी सामान जैसे कि मोबाइल, फ्रिज़ टीवी, एसी आदि बेच सकते हैं। इसके बाद सरकार ने यू-टर्न लेते हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपने प्लेटफॉर्म के जरिये गैर-ज़रूरी सामानों की बिक्री पर दोबारा रोक लगा दी।
Advertisement

Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A के लॉन्च को लेकर यह तो साफ है कि कंपनी इन फोन के लिए ऑनलाइन इवेंट पर ही ज़्यादा भरोसा करेगी। Realme ने बताया है कि फोन के लॉन्च प्रजेंटेशन वीडियो को लॉकडाउन से पहले ही रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन मोबाइल फोन की सेल ना हो पाने की वजह से Realme अपने इन दोनों फोन के लॉन्च को अनिश्चितकालीन टालने के लिए मजबूर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Narzo 10, Realme Narzo 10A, Coronavirus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.