शाहरुख खान होंगे Realme के नए ब्रैंड एम्बेस्डर! एड शूट की फोटो भी लीक!

Realme 11 सीरीज को कंपनी चीन में 12 मई को लॉन्च कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2023 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme के अगले ब्रैंड एम्बेस्डर हो सकते हैं शाहरुख खान।
  • ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में शाहरुख खान के विज्ञापन शूट की इमेज भी लीक।
  • Realme 11 सीरीज को कंपनी चीन में 12 मई को लॉन्च कर चुकी है।

Realme अपने अगले ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में शाहरुख खान के नाम की घोषणा कर सकती है।

बॉलीवुड के किंग खान यानि कि शाहरुख खान Realme के नए ब्रैंड एम्बेस्डर हो सकते हैं। Realme जल्द ही शाहरुख को अपना अगला ब्रैंड एम्बेस्डर घोषित कर सकती है। कंपनी जल्द ही अपनी पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज Realme 11 Pro को भारत में लॉन्च करने वाली है। अगले महीने लॉन्च होने वाली सीरीज से पहले चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर शाहरुख खान के नाम की घोषणा नए ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में कर सकती है। 

Realme 11 सीरीज को कंपनी चीन में 12 मई को लॉन्च कर चुकी है। अब इस सीरीज को भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इस बीच 91Mobiles की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि Realme अपने अगले ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में शाहरुख खान के नाम की घोषणा कर सकती है। इतना ही नहीं, ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में शाहरुख खान के विज्ञापन शूट की इमेज भी यहां दिखाई गई हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सामने विज्ञापन का सेटअप लगा है। यहां दो कुर्सियां दिखाई दे रही हैं, जिसमें एक पर 'Realme' लिखा है, और दूसरी पर 'Shahrukh Khan' लिखा हुआ है। 

Photo Credit: 91Mobiles


Advertisement
ये फोटो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर शाहरुख खान और स्मार्टफोन कंपनी Realme एक साथ काम कर रहे हैं। कयास है कि भारत में Realme 11 सीरीज के लॉन्च से पहले ही कंपनी शाहरुख खान को ब्रैंड एम्बेस्डर घोषित कर सकती है। और हो सकता है कि सीरीज का लॉन्च शाहरुख खान के द्वारा ही करवाया जाए। बहरहाल, कंपनी ने इसके बारे में अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है। 

Realme 11 सीरीज पर नजर डालें तो कंपनी ने इसमें वनिला मॉडल के साथ Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को लॉन्च किया है। Realme 11 में 6.43 इंच की Samsung AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6020 5G SoC पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Realme 11 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। 
Advertisement

Realme 11 Pro में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7050 SoC पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Realme 11 Pro+ में कैमरा में बड़ा अंतर है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • Bad
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.