Flipkart Big Bang Diwali सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और होम एप्लायंसेज आदि पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: Realme
Realme P4 5G में 7000mAh की बैटरी है।
Flipkart Big Bang Diwali सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और होम एप्लायंसेज आदि पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आपका बजट 15 हजार रुपये से कम है और आप अपने लिए नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो इससे काफी बचत हो सकती है। आज हम Realme के इस साल लॉन्च हुआ किफायती 5G स्मार्टफोन Realme P4 5G पर मिलने वाले ऑफर बात कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर इस 50 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन को भारी कीमत में कटौती और शानदार बैंक डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए Realme P4 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme P4 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जो कि इस साल अगस्त में 18,499 रुपये लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2 हजार रुपये छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने पर 12,950 रुपये बचत कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 3500 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। P4 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस मिलता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के मामले में P4 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 163.34 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और वजन 185 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल है।
Realme P4 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Realme P4 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है।
Realme P4 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन