Realme P3 Ultra 5G भारत में Dimensity 8350 Ultra के साथ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ ऐसे हैं फीचर्स

Realme ने भारत में Realme P3 सीरीज में Realme P3 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Realme P3 Ultra 5G में में ऑक्टा कोर Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर है।
  • Realme P3 Ultra 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारत में Realme P3 सीरीज में Realme P3 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा से लैस है। इसमें 12GB तक रैम और 14GB तक रैम एक्सपेंशन है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है। आइए Realme P3 Ultra 5G के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme P3 Ultra 5G Price


Realme P3 Ultra 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन बिक्री के लिए realme.com, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री ऑर्डर के लिए आज से उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों के लिए बैंक कार्ड से 3,000 रुपये डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर पर अतिरिक्त 1 हजार रुपये की छूट शामिल है। इसके अलावा 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन शामिल है।


Realme P3 Ultra 5G Specifications


Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल, 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग हैं। इस फोन में ऑक्टा कोर Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC6 GPU शामिल है। यह फोन 8GB / 12GB LPDDR5X RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P3 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 1/1.56″ Sony IMX896 कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.10 मिमी, चौड़ाई 76.90 मिमी, मोटाई 7.38 मिमी और वजन 183 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.