Realme Note 60 फोन 6 जीबी रैम, Unisoc T612 चिप के साथ इस बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर हुआ स्पॉट

Realme Note 50 का सक्सेसर होगा अपकमिंग फोन।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 12:18 IST
ख़ास बातें
  • फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 आधारित होगा।
  • ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस Mali-G57 GPU के साथ लिस्टेड है।
  • Realme Note 50 में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले है।

Realme Note 50 (फोटो में) का सक्सेसर डिवाइस होगा Realme Note 60 फोन

Photo Credit: Realme

Realme अब Note सीरीज में Note 60 के लॉन्च की तैयारी कर रही है। यह फोन कई सर्टिफिकेशंस में स्पॉट किया जा रहा है, जिससे पता चलता है कि नोट सीरीज का यह नया मोबाइल डिवाइस जल्द ही कंपनी मार्केट में उतार सकती है। गीकबेंच पर कंपनी का एक नया स्मार्टफोन नजर आया है। इस फोन का मॉडल नम्बर थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन पर दिखे डिवाइस से मिलता है, जिससे पुष्टि हो जाती है कि यह Realme Note 60 स्मार्टफोन है, जो जल्द लॉन्च होने वाला है। 

Realme Note 60 स्मार्टफोन को मॉडल नम्बर RMX3933 के साथ NBTC सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया जा चुका है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, इसी मॉडल नम्बर के साथ डिवाइस Geekbench लिस्टिंग में नजर आया है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 432 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 1341 पॉइंट्स का स्कोर किया है। इसमें Unisoc T612 चिपसेट है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.82GHz पर सेट है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस Mali-G57 GPU के साथ लिस्टेड है। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 आधारित होगा। फोन में 6 जीबी रैम का सपोर्ट होगा। 
Advertisement

इसके अलावा हालिया लीक्स में पता चलता है कि यह फोन 5000mAh बैटरी कैपिसिटी वाला डिवाइस होगा। फोन को BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है जिससे इसके भारतीय लॉन्च की पुष्टि भी हो जाती है। फोन के स्पेसिफिकेशंस Realme Note 50 से अपग्रेडेड हो सकते हैं क्योंकि यह इसी फोन का सक्सेसर होगा। 

Realme Note 50 में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह UniSoC T612 प्रोसेसर से लैस है। साथ में G57 GPU ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। डिवाइस में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। Realme Note 50 फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन को IP54 रेटिंग दी गई है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  2. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  3. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  4. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  5. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  6. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  7. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  8. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  9. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  10. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.