• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Neo 7x 5G: 6000mAh बैटरी और पलते बिल्ड के साथ कल लॉन्च होगा Realme स्मार्टफोन, कंफर्म हुए ये स्पेसिफिकेशन्स

Realme Neo 7x 5G: 6000mAh बैटरी और पलते बिल्ड के साथ कल लॉन्च होगा Realme स्मार्टफोन, कंफर्म हुए ये स्पेसिफिकेशन्स

Realme Neo 7x 5G के 6,000mAh बैटरी से लैस होने की पुष्टि भी की जा चुकी है। बड़ी बैटरी होने का बावजूद इसमें स्लिम डिजाइन मिलेगा।

Realme Neo 7x 5G: 6000mAh बैटरी और पलते बिल्ड के साथ कल लॉन्च होगा Realme स्मार्टफोन, कंफर्म हुए ये स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Realme

ख़ास बातें
  • यह Snapdragon 6 Gen 4 SoC पर काम करेगा
  • इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा Realme Neo 7x 5G
  • 6000mAh बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई 7.97mm बताई गई है
विज्ञापन
Realme मंगलवार, 25 फरवरी को अपने घरेलू बाजार में Neo 7 SE के साथ Neo 7x 5G को भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में इसकी पुष्टि की थी और अब, जैसे-जैसे लॉन्च का समय नजदीक आ रहा है, कंपनी ने Neo 7x 5G को टीज करना शुरू कर दिया है। हालिया टीजर्स के जरिए कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया जा चुका है। अपकमिंग हैंडसेट हालिया लॉन्च हुए Qaulcomm Snapdragon 6 Gen 4 SoC के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन जल्द ही पेश होने वाला है। इसके 6,000mAh बैटरी से लैस होने की पुष्टि भी की जा चुकी है। बड़ी बैटरी होने का बावजूद इसमें स्लिम डिजाइन मिलेगा।

Realme ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, Weibo पर एक के बाद एक टीजर्स के जरिए अपकमिंग Neo 7x 5G के स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि की है। यह Snapdragon 6 Gen 4 SoC पर काम करेगा। इसके अलावा, फोन के 6000mAh बैटरी के साथ आने की पुष्टि की गई है। भले ही फोन में बड़ी बैटरी हो, लेकिन फिर भी इसकी मोटाई 7.97mm होगी। 

टीजर्स से यह भी पता चलता है कि अपकमिंग रियलमी हैंडसेट हल्के वजन में आएगा। Realme GT 7 Pro Racing Edition के समान ही Neo 7x 5G में भी बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा रहा है। गेमिंग करते समय यदि फोन को चार्ज किया जा रहा हो, तो यह टेक्नोलॉजी पूरी तरह से बैटरी को चार्ज करने के बजाय गेम को भी पावर देने का काम करती है। इससे डिवाइस का तापमान भी कंट्रोल में रहता है।

इसके अलावा, एक पोस्टर बताता है कि Realme Neo 7x में IP66, IP68 और IP69 डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंट बिल्ड मिलेगा। कुछ हालिया लीक्स की बात करें, तो Realme फोन के 6.67 इंच OLED डिस्प्ले से लैस होने की संभावना है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन होगा। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का शूटर होने की उम्मीद है। लीक्स कहते हैं कि अपकमिंग Neo 7x 5G में 45W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »