Realme Narzo 90 सीरीज में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Realme Narzo 90 सीरीज के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 21:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G शामिल होंगे
  • इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज Realme Narzo 80 Series की जगह लेगी

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन का टीजर दिया है। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज Realme Narzo 80 Series 5G की जगह लेगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Realme Narzo 90 सीरीज के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। ये स्मार्टफोन्स अलग कैमरा लेआउट के साथ हैं। इनमें से एक स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के जैसी है। यह Realme Narzo 90 Pro 5G हो सकता है। दूसरा स्मार्टफोन रेक्टैंगुलर शेप वाली कैमरा यूनिट के साथ है। Realme Narzo 80 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 7400 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर चलता है। 

कंपनी ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल सिंगल चार्ज में 143 घंटे से कुछ अधिक का म्यूजिक प्लेबैक, आठ घंटे से अधिक की गेमिंग, लगभग 24 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और 28 घंटे से अधिक की वीडियो कॉलिंग उपलब्ध कराएगा। Realme Narzo 90x 5G में 23 घंटे से अधिक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 27 घंटे से कुछ अधिक की मैसेजिंग और 61 घंटे से अधिक की कॉलिंग की जा सकेगी। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे। 

Realme Narzo 90 5G क डिस्प्ले में 4,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल मिल सकता है। इस सीरीज के Realme Narzo 90x 5G में 144 Hz का रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल होगा। Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले  दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.