Realme Narzo 60x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और इन फीचर्स से लैस

Realme Narzo 60x में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

Realme Narzo 60x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और इन फीचर्स से लैस

Photo Credit: Amazon

Realme Narzo 60x में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 60x में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Realme Narzo 60x में मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Realme Narzo 60x में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा।
विज्ञापन
Realme मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी Narzo 60 सीरीज में नए स्मार्टफोन को पेश करते हुए विस्तार कर रही है। Realme ने हाल ही में भारत में Narzo 60 और Narzo 60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी देश में नए Narzo 60 सीरीज स्मार्टफोन के टीजर जारी कर रही है। यहां हम आपको Realme के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Realme Narzo 60x का एक टीजर जारी किया गया है। टीजर के अनुसार, स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme 11x 5G स्मार्टफोन जैसा नजर आता है। टीजर में यह भी कंफर्म किया गया है कि Realme Narzo 60x स्मार्टफोन Amazon पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।


Realme Narzo 60x के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme Narzo 60x में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट दिया जा सकता है। कहा जाता है कि आगामी Narzo सीरीज स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। स्टोरेज की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन कई रैम और स्टोरेज ऑप्शंस में आएगा। Amazon पर जारी हुए टीजर के अनुसार, आगामी Realme Narzo 60x में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। रियर पैनल पर Narzo ब्रांडिंग भी है। निचले हिस्से में चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिया गया है।

Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme 11X और Realme 11 5G स्मार्टफोन किए थे लॉन्च
Realme ने पिछले हफ्ते भारत में Realme 11x और Realme 11 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। दोनों Realme स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट पर काम करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 11 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Realme 11X 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया हैहै।

Realme 11 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। दूसरी ओर, Realme 11X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB+128GB की कीमत 15,999 रुपये है।  

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »