सबसे तेज 5G प्रोसेसर के साथ आएगा Realme Narzo 50 Pro 5G, जानें क्या होगा अलग

Amazon पर Realme Narzo 50 Pro 5G के लिए एक माइक्रोसाइट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में सबसे तेज 5G प्रोसेसर और सेगमेंट में सबसे अच्छी कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी।

सबसे तेज 5G प्रोसेसर के साथ आएगा Realme Narzo 50 Pro 5G, जानें क्या होगा अलग

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 50 Pro 5G में सेगमेंट का फास्ट 5G प्रोसेसर मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50 Pro 5G में सेगमेंट का सबसे फास्ट प्रोसेसर मिलेगा।
  • Realme Narzo 50 Pro 5G में 6.58 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • रियलमी नारजो 50 प्रो 5जी में 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही भारत में Realme Narzo 50 Pro 5G को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन आगामी Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन लाइनअप के तौर पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट तैयार की गई है। इसमें कहा गया है कि सबसे तेज 5जी प्रोसेसर वाला अपने सेगमेंट का स्मार्टफोन है।  जबकि स्मार्टफोन को Realme Narzo 50 5G के साथ लॉन्च करने की जानकारी मिली है। फिलहाल कंपनी ने यह ऐलान नहीं किया है कि जल्द आने वाली मिड-रेंज Realme Narzo 50 5G सीरीज के तौर पर कौन से स्मार्टफोन एंट्री लेंगे।

Amazon पर Realme Narzo 50 Pro 5G के लिए एक माइक्रोसाइट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में सबसे तेज 5G प्रोसेसर और सेगमेंट में सबसे अच्छी कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। फोन के स्पेसिफिकेशंस अभी तक पता नहीं चले हैं, लेकिन माइक्रोसाइट से सेल्फी कैमरे के लिए लेफ्ट-अलाइन होल पंच कटआउट के साथ फ्रंट का पता चला है। रियलमी ने हाल ही में ट्विटर पर Narzo 50 5G सीरीज के लॉन्च को टीजर जारी किया था।

टिपस्टर अभिषेक यादव ने AR Core सपोर्टिड डिवाइस के GitHub डाटाबेस में मॉडल नंबर RMX3396 कथित तौर पर Realme Narzo 50 Pro 5G होने का सुझाव दिया था, साथ Realme Narzo 50 Pro 5G फोन देखा था। डाटाबेस के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 920 SoC प्रोसेसर मिल सकता है। स्टोरेज के लिए 6GB RAM होगी।
 

Realme Narzo 50 Pro 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, फीचर्स और स्पेसिफिकेश की बात करें तो Realme Narzo 50 Pro 5G में 6.58 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC प्रोसेसर के साथ 6GB तक RAM मिलेगी। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप के तौर पर इस स्मार्टफोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। देश में लॉन्च से पहले Realme ने अभी तक ऑफिशियल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस जारी नहीं किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »