भारत में सबसे सस्ता 5G फोन Realme Narzo 30 Pro, Rs 16,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी के साथ Realme Narzo 30A को भी लॉन्च किया है।

भारत में सबसे सस्ता 5G फोन Realme Narzo 30 Pro, Rs 16,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

फोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं सॉर्ड ब्लैक और ब्लैड सिल्वर

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 Pro 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
Realme Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी के साथ Realme Narzo 30A को भी लॉन्च किया है। रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी फोन Realme Q2 का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च हुआ था। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू और 5जी कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुआ है। 5जी कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन है। इसके अलावा, आपको इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, होल-पंच डिज़ाइन और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा प्राप्त होगा। कंपनी ने इसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।
 

Realme Narzo 30 Pro 5G price in India and availability

रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये तय की गई है। जबकि इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। Realme Narzo 30 Pro 5G फोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं सॉर्ड ब्लैक और ब्लैड सिल्वर। फोन की सेल भारत में 4 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart, Realme.com और अन्य प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम  से खरीद सकते हैं। ICICI Bank के माध्यम से ट्रांसजेक्शन करने पर आपको इस फोन पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने वाला है।
 

Realme Narzo 30 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 3- प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में आपको होल-पंच डिज़ाइन मिलेगा, जो कि 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 8 जीबी LPDDR4X रैम मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, वहीं अल्ट्रा-वाइड-एंगल-लेंस के साथ फोन का सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Realme ने इस फोन में 128जीबी की UFS 2.1 स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, गायरो, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 162.2x75.1x9.1mm और भार 194 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life, quick charging
  • Snappy overall performance
  • 120Hz display
  • कमियां
  • Bland design
  • Weak low-light camera performance
  • Bloatware can be annoying
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  2. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  4. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  5. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  6. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  7. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  9. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  10. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »