Realme Narzo 20A की सेल आज एक बार फिर, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme Narzo 20A की कीमत 8,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,499 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 20A की सेल आज एक बार फिर, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme 20A में दिया गया है वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले डिज़ाइन

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 20A की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • रियलमी नार्ज़ो 20ए में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे दो कलर ऑप्शन
  • रियलमी नार्ज़ो 20ए में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Realme Narzo 20A स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी। इस फोन को पिछले महीने Realme Narzo 20 और Realme Narzo 20 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। रियलमी नार्ज़ो 20ए स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 20ए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Realme Narzo 20A price, availability

जैसे कि हमने बताया Realme Narzo 20A की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी। कीमत की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 20ए की कीमत 8,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,499 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart पर Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। किश्तों पर खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 945 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं। Realme website पर 500 रुपये की कीमत का MobiKwik सुपरकैश प्राप्त होगा।
 

Realme Narzo 20A specifications

नार्ज़ो 20 की तरह Realme Narzo 20A भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI के साथ आता है। इसमें भी 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर चलेगा। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का रेट्रो सेंसर है। फोन में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Realme Narzo 20A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए- जीपीएस और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।

रियलमी नार्ज़ो 20ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.4x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »