Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A आज होंगे लॉन्च, यहां देखें इवेंट को लाइव

Realme Narzo 10 फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ दो रैम विकल्प मिलेंगे। वो हैं- 3 जीबी और 4 जीबी रैम। वहीं नार्जो 10ए में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ सिंगल 3 जीबी रैम विकल्प मिलने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 मई 2020 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10 सीरीज़ में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • फेसबुक और यूट्यूब पेज पर होगी इस इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग
  • Flipkart के जरिए ऑनलाइन बेची जाएगी रियलमी नार्ज़ो 10 सीरीज़

Realme Narzo 10 और Narzo 10A की ऑनलाइन सेल Flipkart पर होगी

Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A आज यानी सोमवार 11 मई को आखिरकार भारत में लॉन्च होने वाला है। बता दें, पहले ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में 26 मार्च को लॉन्च होने थे, लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया था। हाल ही में भारत सरकार ने लॉकडाउन के दौरान कुछ जगहों पर राहत प्रदान की है, इसी को देखते हुए चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने निर्णय लिया कि वह इसी समय अपनी आगामी नार्ज़ो सीरीज़ को लॉन्च करेंगे और आज आखिरकार वो दिन आ ही गया है। रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नार्ज़ो 10ए स्मार्टफोन रियलमी के नए लाइनअप का हिस्सा हैं।

यहां हम लॉन्च से पहले Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A स्मार्टफोन से संबंधित वे सभी जानकारी दे रहे हैं, जिसमें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, उपलब्धता व लॉन्च लाइवस्ट्रीमिंग आदि शामिल हैं।
Advertisement
 

Realme Narzo 10, Narzo 10A specifications, features – confirmed

रियलमी ने पिछले कुछ हफ्तों में नार्जो 10 सीरीज़ से संबंधित कई जानकारियां टीज़र के जरिए दी हैं। इन सब टीज़र्स के आधार पर हम इन दो आगामी फोन में क्या कुछ उम्मीद कर सकते हैं, इसका थोड़ा बहुत अंदाजा लग चुका है। रियलमी नार्जो 10 और रियलमी नार्जो 10ए स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं, लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स भी मौजूद है जो इन दोनों ही फोन को एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। टीज़र्स के मुतबिक रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नार्ज़ो 10ए दोनों ही स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसमें फास्ट चर्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।

इसके अलावा, रियलमी ने टीज़ करते हुए यह भी जानकारी दी कि दोनों ही फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आएगा, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 होगा। इसके साथ ही एक टीज़र तस्वीर में Narzo 10A स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला, वहीं Narzo 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। नार्ज़ो 10 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि नार्ज़ो 10 फोन में A-class प्रोसेसर मौजूद होगा।
Advertisement
 

Realme Narzo 10, Narzo 10A specifications – rumoured

टीज़र्स के अलावा हम नार्जो 10 सीरीज़ से जुड़े कई लीक्स भी देख चुके हैं। जिसके अनुसार नार्ज़ो 10 फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ दो रैम विकल्प मिलेंगे। वो हैं- 3 जीबी और 4 जीबी रैम। वहीं नार्ज़ो 10ए में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ सिंगल 3 जीबी रैम विकल्प मिलने की जानकारी सामने आई है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर काम करते हैं। दोनों ही फोन की स्क्रीन में एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। Realme Narzo 10 के कैमरा की बात करें, तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, मोनोक्रोम सेंसर और मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं Realme Narza10A स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया होगा।
 

Realme Nazro 10, Narzo 10A launch livestream

रियलमी नार्ज़ो 10 सीरीज़ की लॉन्चिंग ऑनलाइन माध्यम से कर रहा है, जो कि 11 मई यानी आज दोपहर 12.30 बजे आयोजित की गई है। इस लॉन्च की लाइवस्ट्रीमिंग फेसबुक और यूट्यूब पर की जाएगी। इसके अलावा नार्ज़ो 10 सीरीज़ लॉन्च लाइवस्ट्रीम की जानकारी कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है। लाइवस्ट्रीम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 
 

Realme Narzo 10 series sale details


Advertisement
नार्ज़ो 10 और नार्ज़ो 10ए की सेल के लिए रियलमी का एक्सल्यूसिव थर्ड-पार्टी ई-रिटेलर Flipkart, जहां इन दोनों फोन की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा रियलमी की अधिकारिक वेबसाइट पर तो दोनों ही फोन की सेल उपलब्ध होगी ही। वहीं, लॉकडाउन के दौरान देश में यह फोन केवल उन्हीं जगहों पर बेचे जाएंगे, जहां सरकार द्वारा राहत दी गई है। सरकार ने गैर-जरूरी सामान की बिक्री के लिए देश को कुछ रंगों के ज़ोन में बांट दिया था, ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन उन जगहों को दिया गया है जहां कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बेहद कम है। वहीं रेड ज़ोन उन जगहों को दिया गया है, जहां संक्रमण का खतरा बेहद ज्यादा है। फिलहाल ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में ही बिक्री उपलब्ध होगी। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.