Realme GT Neo 6 के लॉन्च से पहले हुआ डिजाइन का खुलासा

इस स्मार्टफोन में न्यूनतम बेजेल्स के साथ मामूली कर्व्ड स्क्रीन है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच कटआउट दिया गया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 14:05 IST
ख़ास बातें
  • इसके डिस्प्ले में 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी
  • इसमें न्यूनतम बेजेल्स के साथ मामूली कर्व्ड स्क्रीन है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 SoC होगा

इस स्मार्टफोन में LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT Neo 6 SE जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके डिस्प्ले में 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया जाएगा। इसे हाल ही में चीन की TENAA वेबसाइट से सर्टिफिकेशन मिला था। 

Realme ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर GT Neo 6 SE की एक इमेज शेयर की है। इसमें न्यूनतम बेजेल्स के साथ मामूली कर्व्ड स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच कटआउट दिया गया है। हालांकि, इसका डिजाइन कंपनी के पिछले GT Neo सीरीज के स्मार्टफोन्स के लगभग समान है। हाल ही में Realme ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर भी एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम, Adreno 732 GPU और 16 GB के RAM के साथ दिखा था। इसे सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,389 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 3,960 प्वाइंट का स्कोर मिला है। 

पिछले महीने Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Realme 12 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G SoC और Realme 12+ 5G में MediaTek Dimensity 7050 5G दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ है। इनमें डायनैमिक RAM टेक्नोलॉजी है जिससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज के इस्तेमाल से अतिरिक्त RAM को जोड़ा जा सकता है। Realme 12 5G के 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 17,999 रुपये का है। 

यह स्मार्टफोन Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme 12+ 5G के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 21,999 रुपये का है। इसके लिए तीन वर्ष के सॉफ्टवेयर अपडेट और दो वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.