Realme GT Neo 5 SE सिंगल चार्ज में चलेगा पूरे 2 दिन! 5500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 3 अप्रैल को होगा लॉन्च

इसमें 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 7+ Gen 2 SoC होने की बात कही गई है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मार्च 2023 09:48 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 64MP मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
  • इसमें 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन की मोटाई 8.95mm बताई गई है जबकि इसका वजन 193.1g बताया गया है।

Realme GT Neo 5 SE स्मार्टफोन का लॉन्च चीन में 3 अप्रैल को होने जा रहा है।

Photo Credit: Weibo/Realme

Realme GT Neo 5 SE स्मार्टफोन का लॉन्च चीन में 3 अप्रैल को होने जा रहा है। कंपनी की ओर से यह नए फ्लैगशिप किलर फोन के रूप में पेश किया जा रहा है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक्स में सामने आ चुके हैं। लेकिन इसकी बैटरी को लेकर अब एक बड़ा दावा कंपनी की ओर से किया गया है। आपको बता दें कि Realme GT Neo 5 SE में 5500mAh की बड़ी बैटरी बताई गई है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। बैटरी को लेकर क्या खास बात सामने आई है, चलिए आपको बताते हैं। 

Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशंस में इसकी बैटरी कैपिसिटी पर कंपनी ने खास फोकस किया है। आमतौर पर आजकल स्मार्टफोन्स में ज्यादातर 5000एमएएच की बैटरी मिलती है जो कि बड़ी मानी जाती है। लेकिन यह फोन 5500mAh बैटरी के साथ आने वाला है। जिसके बारे में कंपनी के एक प्रेजेंटेटिव की ओर से दावा किया गया है कि इसकी बैटरी 48 घंटे का बैकअप दे सकती है। यानि कि सिंगल चार्ज में यह फोन पूरे 2 दिन का बैकअप दे सकता है। Realme China के सीईओ Chase Xu की ओर से यह पोस्ट Weibo पर शेयर किया गया है। 
Advertisement

Realme ने Realme GT Neo 5 SE फोन में बड़ी बैटरी देने के साथ ही इसे वजन में हल्का रखने की भी कोशिश की है। जिसके लिए कहा गया है कि 5500mAh की बैटरी सबसे उपयुक्त लगी। इसके लिए कंपनी ने इसमें खास 3 ब्लैक मैजिक तकनीकों का इस्तेमाल किया है जिसके कारण ये खूबियां फोन में संभव हो पाई हैं। फोन में SUPERVOOC 'S' चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। सिलिकॉन चिप के कारण इसकी बैटरी पावर आसपास के वातावरण में बर्बाद नहीं होती है। साथ ही, कंपनी ने इसमें AI आधारित स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर दिया है जिससे यह कम खपत में ज्यादा लम्बे समय तक बैकअप दे पाता है। 

इससे पहले कंपनी की ओर से फोन के कई स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म किए जा चुके हैं। हाल ही में Weibo पर शेयर की गई एक पोस्ट में इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया था। Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो इसमें 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 7+ Gen 2 SoC होने की बात कही गई है जिसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

कैमरा स्पेक्स देखें तो इसमें 64MP मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का बताया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन की मोटाई 8.95mm बताई गई है जबकि इसका वजन 193.1g बताया गया है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.