• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ये हैं मार्च, 2024 में टॉप 10 फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन, AnTuTu ने जारी की लिस्ट

ये हैं मार्च, 2024 में टॉप 10 फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन, AnTuTu ने जारी की लिस्ट

OnePlus Ace 3V नए Snapdragon 7+ Gen 3 चिप के साथ आता है जिसमें फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 के समान सीपीयू आर्किटेक्चर है।

ये हैं मार्च, 2024 में टॉप 10 फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन, AnTuTu ने जारी की लिस्ट

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3V में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V (Snapdragon 7+ Gen 3) को 1466728 प्वाइंट मिले हैं।
  • Redmi K70E (Dimensity 8300-Ultra: 16GB+1TB) को 1391125 प्वाइंट मिले हैं।
  • Realme GT Neo 5 SE को 1156867 प्वाइंट मिले हैं।
विज्ञापन
लोकप्रिय स्मार्टफोन परफॉर्मेंस बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu हर महीने के आखिर में टॉप परफॉर्मेंस वाले डिवाइसेज की अपनी लिस्ट पब्लिश करता है। यहां हम मार्च 2024 के लिए फ्लैगशिप-किलर कैटेगरी के बेस्ट डिवाइसेज के बारे में बता रहे हैं।

बीते महीने OnePlus Ace 3V ने Dimensity 8300 Ultra क्लैड Redmi K70E को पीछे करके टॉप स्थान हासिल किया था, जो नवंबर 2023 में रिलीज होने के बाद से फ्लैगशिप किलर रैंकिंग में हावी था। Redmi K70E अब 1,391,125 प्वाइंट के साथ नंबर 2 स्थान पर है। जबकि OnePlus Ace 3V 1,466,728 प्वाइंट के साथ इस पर 75,063 प्वाइंट की बढ़त बनाए हुए है।


AnTuTu बेंचमार्क टॉप फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन मार्च 2024


OnePlus Ace 3V (Snapdragon 7+ Gen 3: 16GB+512GB) को 1466728 प्वाइंट मिले हैं। Redmi K70E (Dimensity 8300-Ultra: 16GB+1TB) को 1391125 प्वाइंट मिले। Realme GT Neo 5 SE (Snapdragon 7+ Gen 2: 16GB+1TB) को 1156867 प्वाइंट मिले हैं। Redmi Note 12 Turbo (Snapdragon 7+ Gen 2: 16GB+1TB) को 1141660 मिले हैं। OPPO Reno11 5G (Dimensity 8200: 12GB+512GB) को 1001672 मिले हैं। 

iQOO Neo7 SE (Dimensity 8200: 12GB+512GB) को 968672 प्वाइंट मिले हैं।iQOO Z8 (Dimensity 8200: 12GB+512GB) को 966356 प्वाइंट मिले हैं। Redmi Note 12T Pro (Dimensity 8200-Ultra, 12GB+512GB) को 891887 प्वाइंट मिले हैं। OnePlus Ace Racing Edition (Dimensity 8100-Max, 12GB+256GB) को 883261 प्वाइंट मिले हैं। Honor 100 (Snapdragon 7 Gen 3: 16GB+512GB) को 836504 प्वाइंट मिले हैं।

OnePlus Ace 3V नए Snapdragon 7+ Gen 3 चिप के साथ आता है जिसमें फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 के समान सीपीयू आर्किटेक्चर है। Qualcomm का दावा है कि यह नया प्रोसेसर 15 प्रतिशत बेहतर सीपीयू और 45 प्रतिशत बेहतर जीपीयू परफॉर्मेंस प्रदान करता है। तीसरे नंबर पर Realme GT Neo 5 SE (1,156,867) हैं, जो Snapdragon 7+ Gen 2 चिप से लैस है। सीपीयू और जीपीयू टेस्ट रिजल्ट में Ace 3V ने 374,329 प्वाइंट और 490,115 प्वाइंट हासिल किए, जबकि Realme GT Neo 5 SE ने 333,948 और 339,934 प्वाइंट हासिल किए।

लिस्ट में आगे Redmi Note 12 Turbo और OPPO Reno 11 5G फोन टॉप 5 में हैं। उसके बाद छठे नंबर पर iQOO Neo 7 SE, 7वें नंबर पर iQOO Z8, आठवें नंबर पर Redmi Note 12T Pro और नौवें पर OnePlus Ace Racing Edition है।  10वें नंबर पर Honor 100 है, जिसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है। 836,504 प्वाइंट के स्कोर के साथ यह मार्च 2024 में AnTuTu के टॉप 10 फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हुआ।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »