64MP कैमरा, 12GB रैम व 65W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया Realme फोन Realme GT Neo का सक्सेसर है, जो कि असल में भारत में लॉन्च नहीं किया गया था लेकिन यह Realme X7 Max के रूप में मई में पेश किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2021 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 2 की सेल 17 अक्टूबर से शुरू होगी
  • रियलमी जीटी नियो 2 की स्टोरेज 256 जीबी तक की है
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया Realme फोन Realme GT Neo का सक्सेसर है, जो कि असल में भारत में लॉन्च नहीं किया गया था लेकिन यह Realme X7 Max के रूप में मई में पेश किया गया था। रियलमी जीटी नियो 2 में 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो रियलमी जीटी नियो 2 में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्टेनलैस स्टील वैपॉर कूलिंग प्लस हीट-सिंक चैम्बर दिया गया है। रियलमी जीटी नियो 2 फोन की टक्कर मार्केट में Samsung Galaxy M52, Mi 11X 5G और Poco F3 GT जैसे फोन से होगी।
 

Realme GT Neo 2 price in India, availability

Realme GT Neo 2 की कीमत भारत में 31,999 रुपये सेट की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन भी मौजूद है जिसकी कीमत 35,999 रुपये है। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन आते हैं, नयो ब्लैक, नियो ब्लू और नियो ग्रीन।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें, तो रियलमी जीटी नियो 2 की सेल भारत में Flipkart, Realme.com व अन्य रिटेल स्टोर्स के माध्यम से 17 अक्टूबर से रात 12 बजे शुरू होगी। रियलमी जीटी नियो 2 के लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो फेस्टिवल सीज़न के दौरान आपको फोन पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए फोन की सेल 16 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन को चीन में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। वहां फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,500 रुपये) थी। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,100 रुपये) थी।
Advertisement
 

Realme GT Neo 2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी जीटी नियो 2 फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.62-इंच का Samsung E4 डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 600 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट, 1,300 अधिकतम ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट व DC dimming मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके इसके साथ 12 जीबी तक रैम मौजूद है। फोन में 7 जीबी का डायनमिक रैम एक्सपेंशन मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी नियो फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में कितने मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement

रियलमी जीटी नियो 2 में 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 65वॉट सुपर हार्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 0 से 100 प्रतिशत चार्ज 36 मिनट के अंदर हो जाता है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High-quality 120Hz AMOLED display
  • Stereo speakers
  • 65W fast charging
  • Good gaming performance
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.