Realme GT 9 Pro में हो सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और Realme GT 9 Pro में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 23:43 IST
ख़ास बातें
  • आगामी सीरीज में Realme GT 9 और Realme GT 9 Pro शामिल हो सकते हैं
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में 200 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है
  • Realme GT 8 Pro में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है

पिछले वर्ष पेश की गई Realme GT 8 सीरीज को पेश किया गया था

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Realme GT 9 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में Realme GT 9 और Realme GT 9 Pro शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष पेश की गई Realme GT 8 सीरीज की जगह ले सकती है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और Realme GT 9 Pro में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं। इस वर्ष बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने महंगे स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा दे सकते हैं। इनमें आगामी Oppo Find X9s, Oppo Find X10 Pro और Vivo X300 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में अपग्रेड हो सकता है। 

Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच QHD+ (1,440 x 3,136 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 7,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलता है। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में समान डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशंस हैं। Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme GT 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस  सीरीज के Realme GT 8 का प्राइमरी कैमरा समान है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 30 fps पर 8K रिजॉल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.