Realme GT 8 Pro होगा 7000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2 के साथ पेश, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Realme कथित तौर पर Realme GT 8 Pro पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme कथित तौर पर Realme GT 8 Pro पर काम कर रहा है।
  • Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Realme GT 8 Pro में 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिलेगी।

Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO OLED प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर Realme GT 8 Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में जाने-माने चीनी टिप्सटर ने Realme GT 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। GT 8 Pro में नेक्स्ट जेनरेशन स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर होगा। आगामी फोन को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको Realme GT 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme GT 8 Pro बाजार में आने के बाद Redmi K90 Pro, iQOO 15 सीरीज और OnePlus 14 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देने की उम्मीद है, जो कि इस साल के आखिर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। GT 7 Pro को नवंबर में बाजार में लॉन्च किया गया था। ऐसे में इसका अपग्रेड एडिशन इस साल लगभग इसी समय लॉन्च हो सकता है।


Advertisement
Realme GT 8 Pro Specifications (Expected)


टिप्सटर स्मार्ट पिकाचु ने खुलासा किया है कि रियलमी Snapdragon 8 Elite 2 पर चलने वाले फ्लैगशिप फोन पर काम कर रहा है, जो Realme GT 8 Pro हो सकता है। लीक से पता चला है कि GT 8 Pro में 2K रेजोल्यूशन से लैस फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अल्ट्रासॉनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। आगामी फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी होगी, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 7,000mAh से ज्यादा की होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो GT 8 Pro में अपने पिछले मॉडल की तरह पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होना जारी रहेगा। हालांकि, अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Realme GT 7 Pro Specifications


Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में इन डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAhकी बैटरी से लैस है। GT 7 Pro के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और 120x हाइब्रिड जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.