Realme GT 8 Pro होगा 200MP कैमरा, 100W चार्जिंग, Snapdragon 8 Elite 2 चिप से लैस!

फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 12:09 IST
ख़ास बातें
  • फोन 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस से लैस हो सकता है।
  • डिवाइस में 7000mAh क्षमता वाली बैटरी बताई गई है।
  • फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO OLED प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme GT 8 Pro के लॉन्च से पहले लीक्स सामने आने लगे हैं। फोन में क्वालकॉम का अपकमिंग फ्लैगशिप होने की बात सामने आई है। यह अपकमिंग चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 होगा जो कि अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। इस प्रोसेसर को कई नामी ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल करने के लिए इंतजार में हैं। Realme GT 8 Pro भी इन्हीं में से एक होने का दावा इस लीक में किया गया है। इसके अलावा फोन के कैमरा, और फास्ट चार्जिंग डिटेल्स भी लीक हो गए हैं। आइए विस्तार से आपको बताते हैं। 

Realme GT 8 Pro फोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक होने शुरू हो गए हैं। Realme GT 7 को कंपनी ने नवंबर 2024 में रिलीज किया था। संभावना बनती है कि Realme GT 8 Pro भी इसी टाइमलाइन के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि फोन पहले चीनी मार्केट में ही आने की संभावना जताई गई है। इसी बीच टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई खुलासे किए हैं। 
Advertisement

Realme GT 8 Pro फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर के अनुसार, (via) रियलमी के Snapdragon 8 Elite 2 पावर्ड स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप नजर आया है जो कि Realme GT 8 Pro हो सकता है। फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 2K रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। 

फोन के कैमरा के बारे में कहा गया है कि यह 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस से लैस होगा। फोन में मेटल का बना मिडल फ्रेम आ सकता है। साथ में 100W चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें देखने को मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 7000mAh क्षमता वाली बैटरी बताई गई है। 
Advertisement

Realme GT 7 Pro भी ऐसे ही धांसू फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच माइक्रो कर्व्ड सैमसंग 1.5K OLED डिस्प्ले आता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है और 16GB तक रैम इसमें दी गई है। इसमें 6500mAh की बैटरी, और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 16MP कैमरा फ्रंट में आता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.