Realme GT 8 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ

Realme GT 8 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 2K डिस्प्ले मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 8 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 2K डिस्प्ले होगा।
  • Realme GT 8 Pro में कंपनी ने धांसू कैमरा फीचर्स दिए हैं।
  • GT 8 Pro में लेटेस्ट 3nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप है।

Realme GT 8 Pro का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है।

Photo Credit: Realme

Realme GT 8 Pro का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। यह फोन बीते अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इसे इंडियन मार्केट में उतारने जा रही है। फोन Flipkart पर बेचा जाएगा जिसके लिए लाइव पेज भी जारी किया जा चुका है। पावरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस यह फोन 2K डिस्प्ले के साथ आने वाला है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में कई सारे AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। आइए इसके लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Realme GT 8 Pro India Launch Today

Realme GT 8 Pro आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन को दोपहर 12 बजे के करीब एक लाइव इवेंट के माध्यम से इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल पर इस इवेंट को देखा जा सकेगा। इवेंट का लाइव स्ट्रीम समय दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित किया गया है। 

Advertisement

Realme GT 8 Pro Price in India

Realme GT 8 Pro की कीमत का खुलासा लीक्स के माध्यम से पहले ही हो चुका है। हालिया लीक्स की मानें तो फोन की कीमत 60 हजार रुपये से 70 हजार रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी ने कीमत को लेकर अभी तक अधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं दिया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। Flipkart पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। चीन में Realme GT 8 Pro को बेस 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

Realme GT 8 Pro Color Variants

Realme GT 8 Pro भारत में दो शेड्स में पेश किया जाएगा जिसमें डायरी व्हाइट और अर्बन ब्लू को शामिल किया गया है। 

Advertisement

Realme GT 8 Pro Full Specifications

Realme GT 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज मॉडल से मिलते जुलते रहेंगे। कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशंस को इसके लॉन्च से पहले कंफर्म किया है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

Realme GT 8 Pro Display

Realme GT 8 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। यह हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा जिसमें 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। यानी एक चमचमाती क्रिस्टल क्लियर स्क्रीन इस फोन में देखने को मिलने वाली है। 

Advertisement

Realme GT 8 Pro Camera

Realme GT 8 Pro में कंपनी ने धांसू कैमरा फीचर्स दिए हैं। इसके कैमरा कंफिग्रेशन की बात करें तो फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप आने वाला है। इसका हाइलाइट फीचर 200MP का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 120X तक सुपरजूम क्षमता देखने को मिलेगी। फोन का एक और खास फीचर इसका स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल होगा। यह कैमरा मॉड्यूल अपना डिजाइन बदल सकता है। फ्रंट में सेल्फी कैमरा को पंच होल कटआउट में फिट किया गया है। 

Advertisement

Realme GT 8 Pro Processor

Realme GT 8 Pro में Qualcomm का लेटेस्ट 3nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह Hyper Vision+ AI चिप से लैस होगा। फोन में कूलिंग के लिए 7,000 sq mm का कूलिंग वेपर चैम्बर दिया गया है। 

Realme GT 8 Pro Operating System

फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 का सपोर्ट देखने को मिलेगा जिसके ऊपर Realme UI 7.0 की स्किन दी गई है। 

Advertisement

Realme GT 8 Pro Battery

Realme GT 8 Pro की एक बड़ी खासियत इसकी बैटरी भी है। फोन में 7000mAh की बैटरी मिलने वाली है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह 523.2 घंटे का स्टैंडबाय बैकअप दे सकता है। फोन में 120W अल्ट्रा चार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कंपनी का दावा है कि केवल 15 मिनट की चार्जिंग में यह दिनभर की बैटरी दे सकता है। फोन का वजन 214 ग्राम बताया गया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, IP69-rated design
  • Interchangeable camera deco
  • Good for gaming
  • 144Hz high-refresh rate display
  • Capable 200MP telephoto camera
  • Excellent battery life with fast charging
  • Smooth and lag-free UI
  • Ricoh mode is fun
  • Bad
  • Spammy notifications from system apps
  • Noisy low-light video
  • Average low-light ultrawide performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,136 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.