Realme GT 7 Pro vs iQOO 13: कौन सा फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ है बेस्ट चॉइस? जानें

Realme GT 7 Pro और iQOO 13, दोनों में ही तीन कैमरा वाला सेटअप मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 Pro में Samsung Eco² OLED Plus डिस्प्ले है
  • iQOO 13 में 6.82 इंच 8T LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है
  • iQOO 13 में 6150mAh की बैटरी मिलती है

Realme GT 7 Pro और iQOO 13, दोनों में 50MP मेन कैमरा है।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन पसंद करते हैं जिसमें सबसे दमदार प्रोसेसर हो तो हाल ही में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आया है जो कि क्वालकॉम का अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट कहा जा रहा है। लेकिन इस चिपसेट के साथ आने वाले स्मार्टफोन बहुत ही महंगे हैं। ऐसे में दो स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं जो इस प्रोसेसर के साथ कुछ हद तक अफॉर्डेबल कहे जा सकते हैं। इनमें Realme GT 7 Pro और iQOO 13 का नाम आता है। लेकिन इन दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन वैल्यू फॉर मनी है, आइए आपको विस्तार से तुलना करके बताते हैं। 

Display 
Advertisement
दोनों फोन के डिस्प्ले की तुलना करें तो Realme GT 7 Pro में Samsung Eco² OLED Plus डिस्प्ले है जो 6.78 इंच साइज में आता है। इसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

iQOO 13 में 6.82 इंच 8T LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन है और 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यहां तुलना करें तो Realme का फोन चमक के मामले में काफी आगे निकल जाता है। वहीं, IQOO के फोन में ज्यादा रिजॉल्यूशन और ज्यादा रिफ्रेश रेट का होना बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकता है। 
Advertisement

Battery
iQOO 13 में 6150mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। 
Advertisement

वहीं Realme GT 7 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। हालांकि इस फोन में वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है। कम रिजॉल्यूशन होने के चलते यह लम्बा बैटरी बैकअप दे सकता है। 

Camera 
Advertisement
Realme GT 7 Pro और iQOO 13, दोनों में ही तीन कैमरा वाला सेटअप मिलता है। रियलमी फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलता है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। 

iQOO 13 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 मेन कैमरा है, Sony IMX816 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है, और तीसरा टेलीफोटो कैमरा है। तीनों ही लेंस 50 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 
Advertisement

Price
कीमत की बात करें तो Realme GT 7 Pro फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 3,599 युआन (लगभग 42,000 रुपये) की कीमत में आता है। Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ यह सबसे अफॉर्डेबल डिवाइस बन जाता है। 

वहीं, iQOO 13 फोन 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के लिए 3999 युआन (लगभग 47,000 रुपये) में आता है। अगर आप कीमत की तरफ जाते हैं रियलमी का फोन तुलनात्मक रूप से अफॉर्डेबल प्राइस में आता है। वहीं, अगर आप पैकेज डिवाइस पसंद करते हैं जिसमें बेहतरीन एक्सपीरियंस मिले, तो IQOO 13 उम्मीद के ज्यादा नजदीक नजर आता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.