Realme GT 5G स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर व 64 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

Realme फोन में 6.8 इंच (1,440x3,200 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो 160 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मौजूद होगा। फोन में 125 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें 12 जीबी रैम और 128जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 फरवरी 2021 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT फोन 4 मार्च को ग्लोबली होगा लॉन्च
  • फोन में ग्लास बैक और लैदर ब्लैक वेरिएंट मिल सकता है
  • रियलमी जीटी में मिल सकती है 125 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Realme GT 5G स्मार्टफोन को पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 3.5mm हेडफोन जैक से लैस होगा। रियलमी जीटी स्मार्टफोन 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, जिसके फीचर लॉन्च से पहले कंपनी टीज़ कर रही है। इन्हीं में से एक पोस्टर में पुष्टि की गई है कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लैस होगा। रियलमी जीटी कंपनी का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, इसके अलावा यह पहला फोन होगा जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी ने इसके अलावा भी स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की है।

Realme के आधिकारिक अकाउंट और कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर कुछ पोस्टर्स साझा किए हैं, जिनमें रियलमी जीटी के डिज़ाइन के इलावा संबंधित कुछ जानकारियां सार्वजनिक की गई हैं। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, फोन के आयतकार कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ तीन कैमरा सेंसर्स वर्टिकली शामिल होंगे। फोन के बैक पर ब्लू ग्रेडिएंट पैनल दिया जाएगा, जबकि रियलमी की ब्रांडिंग फोन के निचले पैनल पर मिलेगी।  

Chase ने एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें फोन के बैक पैनल को स्पष्ट देखा जा सकता है। फोन के निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जा सकता है।

Realme ने रियलमी जीटी के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी वीबो पर साझा की है, जिसके मुताबिक फोन में यूएफएस 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 रैम मौजूद होगी। कंपनी ने पुष्टि पहले ही कर दी थी कि फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। 4 मार्च फोन के ग्लोबल लॉन्च की तारीख है।
Advertisement
 

Realme GT 5G specifications (expected)

फोन में 6.8 इंच (1,440x3,200 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो 160 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मौजूद होगा। फोन में 125 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें 12 जीबी रैम और 128जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। माना जा रहा है कि फोन में ग्लास बैक और लैदर ब्लैक वेरिएंट पेश किया जाएगा।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme GT, Realme GT Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.