• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ Realme GT 2 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ Realme GT 2 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Realme GT 2 सीरीज़ चीन में आज 7:30pm CST Asia ( भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च की जाएगी। यह लॉन्च इवेंट कंपनी की चीनी वेबसाइट और वीबो अकाउंट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ Realme GT 2 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 Pro में मिलेगा 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा रियलमी जीटी 2 प्रो फोन
  • Realme GT 2 में मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर
विज्ञापन
Realme GT 2 सीरीज़ स्मार्टफोन आज 4 जनवरी को लॉन्च किए जाएंगे। इस लाइनअप में वनीला Realme GT 2, Realme GT 2 Pro और Realme GT 2 Master Edition स्मार्टफोन शामिल होंगे। इस सीरीज़ के ज्यादातर स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होंगे। रियलमी जीटी 2 प्रो को लेकर कंफर्म किया गया है कि इसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 150 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और fisheye मोड के साथ स्थित होगा।
 

Realme GT 2 series launch livestream details

Realme GT 2 सीरीज़ चीन में आज 7:30pm CST Asia ( भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च की जाएगी। यह लॉन्च इवेंट कंपनी की चीनी वेबसाइट और वीबो अकाउंट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Realme आज के लिए Realme GT 2, Realme GT 2 Pro और Realme GT 2 Master Edition स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। रियलमी जीटी 3 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स की जानकारी का खुलासा कंपनी द्वारा किया जा चुका है।
 

Realme GT 2 series specifications

इस सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएंगे। यह प्रोसेसर नए ‘Diamond Ice Core Cooling Plus' टेक्नोलॉजी के साथ आ सकते हैं, जिसके साथ एन्हैंस्ड थर्मल मैनेजमेंट को डिलीवर करने के लिए सुपरसाइज्ड वेपर चेंबर (वीसी) लिक्विड कूलिंग एरिया मिल सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि वनीला रियलमी जीटी 2 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो कि 8 जीबी/ 12 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है।

रियलमी जीटी 2 को लेकर कहा जा रहा है कि यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। साथ ही इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।

रियलमी जीटी 2 प्रो को लेकर टीज़ किया गया है कि इसमें 6.7 इंच का 2K डिस्प्ले पतले बेजल्स के साथ मौजूद होगा, इसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट दिया जाएग। Realme ने कंफर्म किया है कि इस फोन में 1,440x3,216 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा।

रियलमी जीटी 2 प्रो को लेकर दावा किया गया है कि इसके दो वेरिएंट्स मिलेंगे, जो होंगे 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज।

फोटोग्राफी के लिए Realme GT 2 Pro फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) मौजूद होगा। फोन का दूसरा सेंसर भी 50 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 150 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू ऑफर किया जाएगा। रियलमी जीटी 2 प्रो फोन के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें Fisheye mode दिया जाएगा, जो कि अल्ट्रा-लॉन्ग डेप्थ ऑफ फील्ड इफेक्ट देगा। रियलमी जीटी 2 प्रो के तीसरे कैमरा सेंसर को टीज़ किया, जो कि Microscope 2.0 है यह एक्स्ट्रीम माइक्रो इमेज को कैप्चर करने में सक्षम होगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »