Realme GT 2 Pro की लाइव इमेज लीक, फोन में दिखा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा!

Realme GT 2 Pro को 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। स्मार्टफोन में हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC की भी पुष्टि की गई है।

Realme GT 2 Pro की लाइव इमेज लीक, फोन में दिखा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा!

शेयर की गई इमेज के मुताबिक Realme GT 2 Pro में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलेगा।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की कीमत लगभग 799 डॉलर (लगभग 60,300 रुपये) हो सकती है।
  • कहा जा रहा है कि इसे 2022 की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
  • पब्लिकेशन के सोर्स का दावा है कि स्मार्टफोन दो एडिशन में आएगा।
विज्ञापन
Realme GT 2 Pro लॉन्च के लिए तैयार है और अब इसके पहले फोन की एक लाइव इमेज ऑनलाइन सामने आई है जो सेल्फी कैमरे की प्लेसमेंट को दिखाती है। स्मार्टफोन की घोषणा आज 9 दिसंबर को निर्धारित है। Realme GT 2 Pro अपने यूनीक रियर कैमरा प्लेसमेंट को देखते हुए अफवाहों के दौर से गुजर रहा है। आगामी Realme स्मार्टफोन को "पहला अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप" कहा गया है और यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से लैस होगा।

Gizmochina ने एक इमेज शेयर की है जो सेल्फी कैमरे की प्लेसमेंट को दर्शाती है। इमेज के मुताबिक Realme GT 2 Pro में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलेगा। पब्लिकेशन के सोर्स का दावा है कि स्मार्टफोन दो एडिशन में आएगा और उनमें से केवल एक में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होगा। इमेज से पता चलता है कि रियलमी स्मार्टफोन में तीन तरफ पतले बेज़ल होंगे लेकिन चिन की मोटाई का पता नहीं लगाया जा सकता क्योंकि यह इमेज में दिखाई नहीं दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन की चिन अन्य बेज़ल के मुकाबले थोड़ी मोटी होगी।

जैसा कि पहले बताया गया है, Realme GT 2 Pro को 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। स्मार्टफोन में हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC की भी पुष्टि की गई है। हालाँकि Realme फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में सटीक डीटेल अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई हैं। Realme का दावा है कि यह गेमिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं और 5G के मामले में यूजर्स एक्सपीरियंस को एक अलग लेवल पर ले जाएगा।  

पिछले महीने Realme GT 2 Pro को 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 12GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आने के लिए अनुमान लगाया गया था। स्मार्टफोन की कीमत लगभग 799 डॉलर (लगभग 60,300 रुपये) होने का दावा किया गया है और कहा जाता है कि इसे 2022 की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »