Realme Dizo Star 500 और Star 300 फीचर फोन भारत में Jio फोन को देंगे टक्कर!

Dizo Star 500 फीचर फोन फोन की बैटरी 1,830एमएएच की हो सकती है, वहीं Dizo Star 300 फीचर फोन में 2,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 जून 2021 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Dizo Star 500 में मिल सकता है बड़ा डिस्प्ले
  • Dizo Star 300 में मिल सकती है बड़ी बैटरी
  • दोनों फोन सिंगल रियर कैमरा से हो सकते हैं लैस

दोनों फोन में ही डिस्प्ले के ठीक नीचे ‘DIZO’ की ब्रांडिंग दी गई है

Realme ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड Dizo का ऐलान किया था। वहीं, अब इस ब्रांड से जुड़े एक के बाद एक प्रोडक्ट्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हो रही है। पिछले ही दिनों खबरे सामनें आई थी कि जल्द ही TWS ईयरबड्स और स्मार्टवॉच को Dizo ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा। वहीं अब इस ब्रांड के तहत पेश किए जाने फोन से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही इस ब्रांड के तहत दो फीचर फोन पेश किए जा सकते हैं, जो कि FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए हैं। कथित रूप से लिस्टिंग में फोन की तस्वीरें व प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Realme की सब-ब्रांड कंपनी DIZO के दो फीचर फोन FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं। कथित रूप से इन फोन के नाम Dizo Star 500 और Dizo Star 300 होगा। यही नहीं रिपोर्ट में इन फीचर फोन की तस्वीरों को भी साझा किया गया है। जिसमें एक फोन का डिस्प्ले कीपैड के साथ थोड़ा छोटा नज़र आ रहा है, वहीं दूसरे फोन में कीपैड के साथ डिस्प्ले पहले की तुलना में थोड़ा बड़ा है। माना जा रहा है कि स्टार 500 फीचर फोन में स्टार 300 फोन की तुलान में बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, दोनों फोन में ही डिस्प्ले के ठीक नीचे ‘DIZO' की ब्रांडिंग दी गई है।
Advertisement

इसके अलावा, फोन में डुअल-सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद होगा।

बताया गया है कि यह फोन 2G कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देंगे। इसके अलावा, इन फोन में सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद होगा। स्टार 500 फीचर फोन फोन की बैटरी 1,830एमएएच की हो सकती है, वहीं स्टार 300 फीचर फोन में 2,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.