Realme Q सीरीज़ के फोन 5 सितंबर को होंगे लॉन्च

Realme ने अब तक अपने लॉन्च इवेंट को लेकर वीबो पर कई टीज़र पेश किए थे। लेकिन यह साफ नहीं था कि कंपनी कौन-सा डिवाइस पेश करेगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 10:00 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी क्यू सीरीज़ को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा जाएगा
  • एक रियलमी फोन का कोडनेम 'फोर रैपटर' है
  • Realme Q Series फोन में चार रियर कैमरे दिए जाने की जानकारी मिली

Realme Q Series के फोन 5 सितंबर को होंगे लॉन्च

Realme ने बीते कुछ दिनों में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के कई टीज़र ज़ारी किए हैं। इन टीज़र्स में कंपनी ने Q पर जोर दिया है। अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह चीनी मार्केट में 5 सितंबर को नई क्यू सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। फिलहाल, Realme Q सीरीज़ के फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। दूसरी तरफ, रियलमी के एक अधिकारी ने पुष्टि कर दी है कि चीनी मार्केट में 5 सितंबर को चार रियलमी प्रोडक्ट उतारे जाएंगे।

Realme ने अब तक अपने लॉन्च इवेंट को लेकर वीबो पर कई टीज़र पेश किए थे। लेकिन यह साफ नहीं था कि कंपनी कौन-सा डिवाइस पेश करेगी। अब रियलमी ने वीबो पर एक पोस्टर साझा किया है जिससे साफ हो गया है कि रियलमी क्यू सीरीज़ के फोन 5 सितंबर को लॉन्च होंगे। फिलहाल, इस सीरीज़ के फोन के बारे में इंटरनेट पर बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। इस बीच रियलमी ने अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन रियलमी एक्सटी से पर्दा उठा लिया है।
Advertisement

रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज़ ने एक टीज़र वीडियो में रियलमी क्यू सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि की है। सबसे अहम जानकारी यह है कि 5 सितंबर को कंपनी कुल चार प्रोडक्ट पेश करेगी। आधिकारिक वीबो पोस्ट के मुताबिक, एक रियलमी फोन का कोडनेम 'फोर रैपटर' है।

इस फोन में चार रियर कैमरे दिए जाने की जानकारी मिली है। यह बेहद ही तेज़ होगा जो फोन में पावरफुल प्रोसेसर होने की ओर इशारा है। वीबो पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि यह प्रीमियम क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा। कुछ में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर होने का दावा है। लेकिन हम आपको इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Q, Realme Q Series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  3. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  7. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  8. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  9. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.