Realme के इस सस्ते फोन में मिलेगा iPhone का धांसू फीचर

Realme C51 फिंगरप्रिंट स्कैनर, और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आ सकता है।

Realme के इस सस्ते फोन में मिलेगा iPhone का धांसू फीचर

Realme India ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme C51 टीज किया है।

ख़ास बातें
  • इसमें UNISOC T612 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है
  • साथ में 4 जीबी रैम और 64 स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है
  • डिस्प्ले में 560 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है
विज्ञापन
Realme का भारत में अपकमिंग स्मार्टफोन Realme C51 जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर इसे टीज कर दिया है। Realme C51 के स्पेसिफिकेशंस अधिकारिक तौर पर न बताते हुए कंपनी फोन के डिजाइन और कैमरा से पर्दा उठाया है। फोन को रियलमी ताइवान और इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। भारतीय मॉडल की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं फोन के ऑफिशिअल टीजर में ब्रांड ने क्या खुलासा किया है। 

Realme India ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme C51 टीज किया है। Realme India वेबसाइट पर फोन को टीज करते हुए कंपनी ने इसके खास नोटिफिकेशन फीचर पर फोकस किया है। यह Dynamic Island जैसे नोटिफिकेशन फीचर के साथ आने वाला है। कंपनी ने यहां स्पेसिफिकेशंस को अधिकारिक तौर पर लिस्ट नहीं किया है। लेकिन ताइवान और इंडोनेशिया में लॉन्च हुए मॉडल्स की तर्ज पर इसके स्पेक्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 

Realme C51 specifications

Realme C51 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.7 इंच स्क्रीन मिलती है। फोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में 560 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। फोन 180Hz तक टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। Realme C51 के प्रोसेसर के बारे में बात करें तो इसमें UNISOC T612 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है जिसके साथ में 4 जीबी रैम और 64 स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। 

स्टोरेज को लिए फोन में एक्सपेंडेबल फीचर भी दिया जा सकता है, जिसके लिए कहा गया है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरा डिपार्टमेंट फोन 50MP का AI आधारित डुअल कैमरा कैरी कर सकता है। इसमें फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है जो कि आर्टीफिशिअल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 

अन्य फीचर्स में Realme C51 फिंगरप्रिंट स्कैनर, और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आ सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आ सकता है। फोन 7.99 एमएम तक पतला हो सकता है। इसका वजन 186 ग्राम तक बताया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »