Realme C3 भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें इवेंट को लाइव

Realme C3 भारत में आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा। इस लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। रियलमी सी3 में वाटरड्रॉप नॉट वाला डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।

Realme C3 भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें इवेंट को लाइव

Realme C3 भारत में आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Realme C3 में गेमिंग-सेंट्रिक Mediatek Helio G70 प्रोसेसर होगा
  • इस फोन में डुअल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले दिया है
  • रियलमी सी3 की भारत में कीमत रियलमी सी2 से थोड़ी अधिक हो सकती है
विज्ञापन
Realme C3 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। भारत में यह फोन मौजूदा Realme C2 का अपग्रेड होगा और इसका डिज़ाइन हाल ही में सामने आए कुछ टीज़र में पहले ही देखा जा चुका है। फोन में डुअल रियर कैमरा होगा और यह मीडियाटेक के Helio G70 चिपसेट के साथ आएगा। हाल में इस फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी मिली थी। यहां हम आपको रियलमी सी3 लॉन्च इवेंट लाइव देखने का समय और जगह से साथ-साथ इस फोन की अंदाजन कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकरी दे रहे हैं।
 

Realme C3: How to watch the livestream?

रियलमी सी3 भारत में आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा। इस लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप Realme India के आधिकारिक फेसबुक पेज और आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस लॉन्च इवेंट की लाइव अपडेट ले सकते हैं।
 

Realme C3 price in India (expected)

हम उम्मीद कर रहे हैं कि रियलमी सी3 की भारत में कीमत रियलमी सी2 से थोड़ी ज्यादा होगी। याद दिला दें कि Realme C2 को भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब क्योंकि Realme C3 पिछले मॉडल के मुकाबले गेमिंग पर फोकस करने वाले बेहतर चिपसेट और 5,000 एमएएच क्षमता वाली बड़ी बैटरी के साथ आ रहा है तो ऐसे में हम इस फोन की कीमत रियलमी सी2 से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद कर रहे हैं।
 

Realme C3 specifications (expected)

रियलमी के एक आधिकारिक ट्वीट में इस बात की पुष्टी की गई थी कि Realme C3 में 6.5-इंच साइज़ की डिस्प्ले होगी, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगी। इस डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत होगा और इसकी सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया जाएगा। इसके अलावा रियलमी सी3 के फ्लिपकार्ट टीज़र में इसमें 5,000 एमएएच बैटरी होने का पता भी चल चुका है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 20.8 घंटो तक का यूट्यूब स्ट्रीमिंग और 43.9 घंटों तक का टॉक टाइम दे सकती है। 


Realme C2 में Mediatek Helio G70 चिपसेट दिया जाएगा, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। इसमें दो कोर्टेक्स-ए75 कोर होंगे, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। अन्य छह कोर कोर्टेक्स-ए55 होंगे, जिनकी अधिकतम क्लॉत स्पीड 1.7 गीगाहर्ट्ज़ होगी। रियलमी सी3 के कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 12-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

रियलमी सी3 को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन लीक नहीं हुई है। फिलहाल इसके फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं दी गई है। अन्य सभी जानकारी के लिए आप Gadgets360 के साथ बने रहें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  2. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  3. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  4. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  5. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  6. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  7. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  8. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  9. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »