Realme C3 भारत में 6 फरवरी को होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Realme C3 की भारत में कीमत रियलमी सी2 के आसपास हो सकती है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच होगी। रियलमी सी3 भारत में 6 फरवरी को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 31 जनवरी 2020 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3 में मीडियाटेक हीलियो जी90 चिपसेट होगा
  • फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज के विकल्प होंगे
  • रियलमी सी3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी शामिल होगी

Realme C3 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच होगी


Realme C3 भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फोन रियलमी-सी लाइनअप का तीसरा फोन होगा और यह एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च होगा। इससे पहले कंपनी ने रियलमी सी1 और रियलमी सी2 को लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में आते हैं और पिछले साल हमारी कई बेस्ट ऑप्शन की लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं। यहां तक की रियलमी सी2 7,000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है।
Advertisement
 

Realme C3 launch date

रियलमी ने Realme C3 के भारत में 6 फरवरी को लॉन्च होने की पुष्टी की है। कंपनी नई दिल्ली में दोपहर 12:30 बजे इस फोन के लॉन्च को लेकर एक प्रैस इवेंट आयोजित करेगी। इसके अलावा कंपनी रियलमी सी3 के लॉन्च इवेंट को अपने सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम भी करेगी।
 

Realme C3 price in India

रियलमी ने फिलहाल इस फोन की कीमत के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि क्योंकि यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा और रियलमी सी2 का अपग्रेड होगा तो हम इस फोन को रियलमी सी2 की कीमत के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद करते हैं। याद दिला दें कि Realme C1 को भारत में 6,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, Realme C2 के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये थी और इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

उपलब्धता की बात करें तो Flipkart ने इस फोन को पहले से ही टीज करना शुरू कर दिया था। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस रियलमी सी3 को बेचने वाले रीटेलर्स में फ्लिपकार्ट भी शामिल होगा। इसके अलावा रियलमी अपने फोन को आधिकारिक वेबसाइट पर भी बेचता है। कंपनी अपने पांच फोन अमेज़न के जरिए भी बेचती है। ऐसा हो सकता है कि Realme C3 अमेज़न पर भी बेचा जाए, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इस बारे में किसी प्रकार की पुष्टी नहीं की है।
Advertisement
 

Realme C3 Specifications

फ्लिकार्ट के टीज़र पेज से पुष्टि हुई है कि रियलमी सी3 के दो वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले होगी, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 89.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगी। इसमें मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट और 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। इसके बारे में यूट्यूब स्ट्रीमिंग में 20.8 घंटे, 43.9 घंटे टॉक टाइम और PUBG गेमिंग में 10.6 घंटे चलने का दावा है। 

Realme C3 के पिछले हिस्से पर मौज़ूद डुअल कैमरा सेटअप क्रोमा बूस्ट, स्लो मोशन वीडियो, एचडीआर मोड और पनोरमा सेल्फी जैसे फीचर्स के साथ आएगा। इस सेटअप में 12-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसके फ्रंट कैमरा की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। अभी इसमें शामिल एंड्रॉयड वर्ज़न की जानकारी भी नहीं दी गई है, लेकिन यह पुष्टी हो चुकी है कि रियलमी सी3 कंपनी के Realme UI पर काम करेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.