6,000mAh बैटरी वाले Realme C25s स्मार्टफोन की सेल आज, कीमत 10 हजार से है कम

Realme C25s स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme वेबसाइट पर शुरू होगी। फोन की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है, साथ ही फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 जून 2021 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme C25s की सेल Flipkart और रियलमी वेबसाइट पर होगी शुरू
  • रियलमी सी25एस में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है
  • फोन में मिलता है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

वॉट्री ग्रे और वॉट्री ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Realme C25s स्मार्टफोन की पहली सेल आज भारत में आयोजित की जाने वाली है, जो कि दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बता दें, इस स्मार्टफोन को कल यानी 8 जून को ही भारत में लॉन्च किया गया था, वहीं आज 9 जून से इसकी सेल शुरू कर दी गई है। रियलमी सी25एस मौजूदा Realme C25 का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी सी25एस फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। यह फोन आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme C25s price in India, availability

Realme C25s स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme वेबसाइट पर शुरू होगी। फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, जिसमें इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है, साथ ही फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं वॉट्री ग्रे और वॉट्री ब्लू।
Advertisement
 

Realme C25s specifications

रियलमी सी25एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी मल्टी-टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, TUV Rheinland सर्टिफिकेशन और 570 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB की रैम दी गई है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। कैमरे में सुपर नाइटस्कैप, अल्ट्रा मैक्रो मोड आदि शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

रियलमी सी25एस फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 5 प्रतिशत चार्ज पर 5.65 घंटे तक का Spotify, 70.36 घंटों का स्टैंडबाय टाइम, 2.52 घंटे की कॉलिंग या फिर 1.92 घंटे की व्हाट्सऐप चैटिंग प्रदान करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.