6,000mAh बैटरी के साथ Realme C25 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Realme C25 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,299,000 (लगभग 11,500 रुपये) है। यह फोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में भी आया है, हालांकि इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 मार्च 2021 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme C25 की सेल 27 मार्च को शुरू होगी
  • रियलमी सी25 फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • रियलमी सी25 फोन Realme C21 का अपग्रेड वर्ज़न है

Realme C25 में मौजूद है 128 जीबी तक की स्टोरेज

Realme C25 स्मार्टफोन को मंगलवार को कंपनी की किफायती C सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह रियलमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी सी25 फोन में दो कलर ऑप्शन मौजूद है। इसके अलावा इसमें 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। यह फोन Realme UI 2.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आता है। रियलमी सी25 फोन Realme C21 का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि मलेशिया में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। रियलनी सी25 और रियलमी सी21 दोनों को ग्लोबल मार्केट में पेश करना रहता है।
 

Realme C25 price, availability details

Realme C25 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,299,000 (लगभग 11,500 रुपये) है। यह फोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में भी आया है, हालांकि इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। इसके अलावा, फोन इंडोनेशिया तक सीमित है, जिसकी सेल 27 मार्च से शुरू होगी।
Advertisement

Realme C25 के साथ कंपनी ने Realme C21 को भी इंडोनेशिया में पेश किया है। इससे पहले इसे मलेशिया में पेश किया गया था।
 

Realme C25 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी25 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (1720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ARM Mali-G52 जीपीयू और 4GB की LPDDR4x रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.0 लेंस के साथ मौजूद है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4G एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर फिंगरप्रिंट  सेंसर दिया गया है।

रियलमी सी25 फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.5x75.9x9.6mm है और भार 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Sturdy body
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak camera performance
  • Big and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Sturdy body
  • Bad
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C25 price, Realme C25 specifications, Realme C25, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.