5,000mAh बैटरी के साथ Realme C21Y फोन भारत में लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये से शुरू...

Realme C21Y स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन क्रोस ब्लैक और क्रोस ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अगस्त 2021 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme C21Y फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी सी21वाई में दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं
  • Flipkart, Realme.com पर होगी फोन की सेल

क्रोस ब्लैक और क्रोस ब्लू कलर में आता है फोन

Realme C21Y स्मार्टफोन को भारत में आज 23 अगस्त को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया रियलमी फोन 20:9 डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। रियलमी सी21वाई फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी गई है, जो कि रिवर्स चार्जिंग और सुपर पावर सेविंग मोड को सपोर्ट करते हुए 5 प्रतिशत बैटरी पर 2.33 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। फोन में सुपर नाइटस्पेस और क्रोमा बूस्ट जैसे प्रीलोडेड फीचर्स मौजूद हैं। फोन में स्लो-मो और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है। कुल मिलाकर रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद Redmi 9, Infinix Hot 10S और Nokia G20 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
 

Realme C21Y price in India, availability

Realme C21Y स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन क्रोस ब्लैक और क्रोस ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और इसे Flipkart, Realme.com और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

वहीं, दूसरी ओर Realme C21Y की फोन को वियतनाम में VDN 3,240,000 (लगभग 10,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया था, जिसमें आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। इसके अलावा फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VDN 3,710,000 (लगभग 12,000 रुपये) थी।
 

Realme C21Y specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का HD+ (720x1,600  पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G52 GPU दिया गया है। रियलमी सी21वाई फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेसंर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी सी21वाई फोन में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। सेंसर में मैग्नेटिक इंडक्टिव सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर मौजूद हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1mm और भार 200 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.