5,000mAh बैटरी वाला Realme C21Y फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां...

बता दें, यह फोन जुलाई महीने में वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जिसमें कंपनी ने Unisoc T610 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा, फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

5,000mAh बैटरी वाला Realme C21Y फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां...

फोन में क्रोस ब्लू और क्रोस ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

ख़ास बातें
  • Realme C21Y फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी सी21वाई में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
Realme C21Y स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की C सीरीज़ का हिस्सा होने के नाते एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो कि ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। बता दें, यह फोन जुलाई महीने में वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जिसमें कंपनी ने Unisoc T610 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा, फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट आदि मौजूद है। फोन के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले Realme India वेबसाइट और Flipkart पर लिस्ट कर दिए गए हैं।

Realme C21Y स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होने वाला है, जो कि कंपनी का एक किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया जाएगा। Realme India वेबसाइट और Flipkart वेबसाइट पर फोन को समर्पित पेज के जरिए यह खुलासा होता है कि फोन खरीद के लिए इन दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। फोन की कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के दौरान साफ होगी। वहीं, फोन में क्रोस ब्लू और क्रोस ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

जैसे कि हमने बताया यह फोन जुलाई महीने में वियतनाम में भी लॉन्च हो चुका है, जहां इसकी कीमत VDN 3,240,000 (लगभग 10,500 रुपये) है, जिसमें आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेगा। इसके अलावा फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VDN 3,710,000 (लगभग 12,000 रुपये) है। फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो वह कुछ इस प्रकार हैं-
 

Realme C21Y specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का HD+ (720x1,600  पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G52 GPU दिया गया है। रियलमी सी21वाई फोन में 4GB LPDDR4x और 64GB स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेसंर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी सी21वाई फोन में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। सेंसर में मैग्नेटिक इंडक्टिव सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर मौजूद हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1mm और भार 200 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »