• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ 'किफायती' Realme C21Y स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

5,000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ 'किफायती' Realme C21Y स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Realme C21Y को वियतनाम में लॉन्च किया गया है और यह दो वेरिएंट्स में आता है। इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,490,000 वियतनामी डॉन्ग (लगभग 11,300 रुपये) है।

5,000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ 'किफायती' Realme C21Y स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Realme C21Y मेंम 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है

ख़ास बातें
  • Realme ने वियतनाम में C21Y फोन लॉन्च कर दिया है
  • फोन Unisoc प्रोसेसर पर काम करता है और 4GB रैम से लैस है
  • कंपनी इसे कथित तौर पर निकट भविष्य में अन्य बाज़ारों में लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
Realme ने कथित तौर पर वियतनाम में अपना नया C-Series फोन- Realme C21Y लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नया फोन HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है और Unisoc T610 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज भी मिलती है। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि फोन को आने वाले समय में देश से बाहर अन्य बाज़ारों में भी पेश किया जा सकता है। रियलमी अपनी सी-सीरीज़ में बजट फोन लॉन्च करती है और यह फोन भी इसी सेगमेंट में आता है।
 

Realme C21Y price, availability

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Realme C21Y को वियतनाम में लॉन्च किया गया है और यह दो वेरिएंट्स में आता है। इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,490,000 वियतनामी डॉन्ग (लगभग 11,300 रुपये) है। इसका हाई-एंड वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 3,990,000  वियतनामी डॉन्ग (लगभग 13,000 रुपये) है। फोन को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे न ही अपनी वियतनामी वेबसाइट पर लिस्ट किया है और न ही इसके लॉन्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषित किया है।
 

Realme C21Y Specifications

रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित कंपनी की कस्टम स्किन पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का HD+ (1600x720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए नॉच कटआउट दिया गया है। यह Unisoc T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ Mali G52 GPU जुड़ा है। फोन में अधिकमत 4GB रैम शामिल है। कैमरा की बात करें, तो इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मिलता है। फ्रंट में आपको 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा।

Realme C21Y में 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है और कनेक्टिविटी के लिए फोन 4G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और ग्लोनास सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »