• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh बैटरी वाला Realme C21Y फोन भारत में 23 अगस्त को होगा लॉन्च, इन खूबियों के साथ दे सकता है दस्तक

5,000mAh बैटरी वाला Realme C21Y फोन भारत में 23 अगस्त को होगा लॉन्च, इन खूबियों के साथ दे सकता है दस्तक

कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से ऐलान किया है कि Realme C21Y स्मार्टफोन भारत में 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फोन को समर्पित एक माइक्रोसाइट को Realme.com वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है, जिस पर फोन को टीज़ किया गया है।

5,000mAh बैटरी वाला Realme C21Y फोन भारत में 23 अगस्त को होगा लॉन्च, इन खूबियों के साथ दे सकता है दस्तक
ख़ास बातें
  • Realme C21Y वियतनाम में हो चुका है लॉन्च
  • रियलमी सी21वाई फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Realme C21Y स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्मार्टफोन लॉन्च तारीख 23 अगस्त फाइनल कर दी गई है। बता दें, यह रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन को पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन Unisoc T610 SoC प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी गई है। वहीं, फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
 

Realme C21Y price in India (expected)

कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से ऐलान किया है कि Realme C21Y स्मार्टफोन भारत में 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फोन को समर्पित एक माइक्रोसाइट को Realme.com वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है, जिस पर फोन को टीज़ किया गया है और रजिस्ट्रेशन के लिए 'Notify Me' का बटन भी मौजूद है। टीज़र से कंफर्म होता है कि यह फोन क्रोस ब्लू और क्रोस ब्लैक कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। फोन की कीमत वियतनाम मॉडल के समान हो सकती है। रियलमी सी21वाई की कीमत वियतनाम में VDN 3,240,000 (लगभग 10,500 रुपये) है, जिसमें आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेगा। इसके अलावा फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VDN 3,710,000 (लगभग 12,000 रुपये) है।
 

Realme C21Y specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का HD+ (720x1,600  पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G52 GPU दिया गया है। रियलमी सी21वाई फोन में 4GB LPDDR4x और 64GB स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेसंर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी सी21वाई फोन में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। सेंसर में मैग्नेटिक इंडक्टिव सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर मौजूद हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1mm और भार 200 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »