Realme C2 को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Realme C2 Sale: रियलमी सी2 को आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रियलमी सी2 के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2019 09:38 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है Realme C2
  • Realme C2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू
  • रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है

Realme C2 को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Realme C2 को आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme ब्रांड का यह बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphone) ई-कॉर्मस साइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट Realme.com पर बेचा जाएगा। Realme C2 की बिक्री दोपहर 12 बजे शुरू होगी। याद करा दें कि Realme C2 को इस साल अप्रैल माह में भारतीय बाज़ार में उतारा गया था। लॉन्च के बाद से रियलमी सी2 को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आखिर Realme कब तक अपने Realme C2 स्मार्टफोन को फ्लैश सेल के जरिए बेचती रहेगी। आइए अब आपको रियलमी सी2 की भारत में कीमत, ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Realme C2 की भारत में कीमत, सेल का समय और ऑफर्स

रियलमी सी2 (रिव्यू) की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है तो वहीं फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 7,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने आपको बताया हैंडसेट की सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com पर होगी।

सेल ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर Realme की वेबसाइट पर MobiKwik से भुगतान पर 15 प्रतिशत (1,000 रुपये तक) कैशबैक मिलेगा।

Realme ने हाल ही में Amazon, Flipkart और Realme.com पर Realme Leap Days सेल का आयोजन किया है। रियलमी लीप डेज़ सेल में Realme 2 Pro, Realme C2, Realme U1 और अन्य स्मार्टफोन पर शानदार डील्स और डिस्काउंट मिल रहा है। Realme Leap Days सेल का आगाज़ हो चुका है और यह सेल 30 जून तक चलेगी।
Advertisement
 

Realme C2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी।

Realme C2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।
Advertisement

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Weak performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.