Realme C2s लॉन्च, दो रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Realme C2s एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.1 पर चलता है। नए Realme फोन में 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है।

Realme C2s लॉन्च, दो रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Realme C2s को थाइलैंड में लॉन्च किया गया

ख़ास बातें
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Realme C2s में
  • रियलमी सी2एस में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है
  • रियलमी सी2 मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
Realme C2s को चुपचाप लॉन्च कर दिया गया है। यह रियलमी सी2 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है। क्योंकि दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लगभग एक जैसे हैं। रियलमी सी2एस को फिलहाल थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी सी2 मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 6.1 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। रियलमी सी2एस में रियलमी सी2 की तरह दो रियर कैमरे दिए गए हैं और बैटरी 4,000 एमएएच की है।
 

Realme C2s price, specifications

रियलमी सी2एस का दाम 1,290 थाइलैंड भाट (करीब 3,000 रुपये) है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। डुअल-सिम रियलमी सी2एस एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.1 पर चलता है। नए Realme फोन में 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 
realme

रियलमी सी2एस डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप Realme C2 वाला ही है। इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी सी2एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 154.3 x 73.7 x 8.5 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C2s, Realme C2s specifications

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »