Realme C15 भारत में 18 अगस्त को देगा दस्तक: जानें सबकुछ

भारत में Realme C15 की कीमत संभवतः इंडोनेशिया में इसकी लॉन्च कीमत के समान होगी। इंडोनेशिया में फोन के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,100 रुपये) है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 15 अगस्त 2020 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Realme C15 के साथ 18 अगस्त को Realme C12 भी होगा लॉन्च
  • इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है Realme C15 स्मार्टफोन
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी से होगा लैस

Realme C15 के साथ कंपनी 18 अगस्त को Realme C12 भी लॉन्च करेगी

Realme C15 को जल्द ही कंपनी के बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च करने वाली है, जो कि किफायती कीमतों पर अच्छा हार्डवेयर प्रदान करेगा। इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका यह स्मार्टफोन भारत में अपनी एंट्री 18 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे मारेगा। यह एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च होगा। इससे पहले, फोन को कंपनी के इंडिया सपोर्ट पेज पर देखा गया था और Realme ने हाल ही में अपनी इंडिया वेबसाइट के जरिए फोन को आधिकारिक तौर पर टीज़ किया था। Realme C15 के साथ, कंपनी इस इवेंट में Realme C12 को भी लॉन्च करेगी।
 

Realme C15 price in India (expected)

भारत में Realme C15 की कीमत संभवतः इंडोनेशिया में इसकी लॉन्च कीमत के समान होगी। इंडोनेशिया में फोन के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,100 रुपये) है। इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (लगभग 11,100 रुपये) है। आखिर में इसका एक टॉप वेरिएंट भी है, जिसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) है।
 

Realme C15 specifications (expected)

Realme C15 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भी इसके इंडोनेशियन वर्ज़न की तरह ही होंगे। हाल ही में जारी किए गए टीज़र से पता चलता है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18W क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। पहले की लीक और रिपोर्ट के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। यह 720x1,600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाले 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

Realme C15 के इंडोनेशियाई वर्ज़न में MediaTek Helio G35 चिपसेट मिलता है और भारतीय संस्करण में भी यही प्रोसेसर होने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल के सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2- मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल के चौथे सेंसर के शामिल होने की संभावना है। सेल्फी के लिए, फोन 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है। उम्मीद है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को डिवाइस के पीछे रखा जाएगा।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया कि कंपनी Realme C11 के अपग्रेड Realme C12 को भी उसी दिन लॉन्च करने वाली है। यदि आप इस फोन के बारे में सब जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.