Realme C15 लॉन्च, 6,000 एमएएच बैटरी से है लैस

डुअल-सिम Realme C15 एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 88.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 420 निट्स ब्राइटनेस के साथ।

Realme C15 लॉन्च, 6,000 एमएएच बैटरी से है लैस
ख़ास बातें
  • रियलमी सी15 में चार रियर कैमरे हैं
  • Realme C15 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है
  • Realme C15 को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
विज्ञापन
Realme C15 से इंडोनेशिया में पर्दा उठ गया है। यह रियलमी की बजट सी सीरीज़ का लेटेस्ट हैंडसेट है। रियलमी सी15 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी सी15 हैंडसेट के तीन वेरिएंट हैं और रंगों के दो विकल्प दिए गए हैं। रियलमी सी15 को फिलहाल भारत में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Realme C15 price

रियलमी सी15 के 3 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (करीब 10,300 रुपये), 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (करीब 11,300 रुपये) और 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 2,499,000 (करीब 12,800 रुपये) है। रियलमी सी15 को मरीन ब्लू, सीगल सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Realme C15 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Realme C15 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी15 एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 88.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 420 निट्स ब्राइटनेस के साथ। एलसीडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। रियलमी सी15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप है। रियलमी सी15 में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 लेंस से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, एफ/ 2.25 लेंस के साथ। दो मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स इस सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।

स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। Realme C15 के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट स्कैनर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। Realme C15 का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C15, Realme C15 price, Realme C15 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »