Realme C11 लॉन्च से दूर नहीं, एक और सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

NBTC की लिस्टिंग में कहा गया है कि यह फोन LTE सपोर्ट के साथ आएगा, जो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। रियलमी सी-सीरीज़ का हिस्सा होने के नाते यह किफायती रियलमी स्मार्टफोन होगा

Realme C11 लॉन्च से दूर नहीं, एक और सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Realme C11 में दिए जा सकते हैं लो-टायर स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • इससे पहले TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिख चुका है फोन
  • लेटेस्ट लिस्टिंग से Realme C11 में LTE सपोर्ट शामिल होने की मिली जानकारी
  • RMX2185 मॉडल नंबर के साथ है लिस्ट हुआ है आगामी रियलमी फोन
विज्ञापन
Realme C11 को कंपनी रियलमी सी-सीरीज़ के आगामी फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। यह फोन थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग में मॉडल नंबर RMX2185 के साथ लिस्ट हुआ है, जिसका मोनिकर रियलमी सी11 है। हालांकि, वेबसाइट की लिस्टिंग स्मार्टफोन के किसी प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं करती है। यह लिस्टिंग केवल फोन में LTE सपोर्ट होने की जानकारी देती है। फोन के नाम के साथ फोन का मॉडल नंबर भी लिस्ट किया गया है। बता दें, Realme C11 उन सभी स्मार्टफोन में से एक हैं, जो हाल ही में विभिन्न लिस्टिंग में सामने आए हैं।

NBTC की लिस्टिंग में कहा गया है कि यह फोन LTE सपोर्ट के साथ आएगा, जो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। रियलमी सी-सीरीज़ का हिस्सा होने के नाते यह किफायती रियलमी स्मार्टफोन होगा, जिसमें लो-टायर स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे। उम्मीद कर सकते हैं कि यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई के साथ पेश किया जाएगा।

इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले GizmoChina द्वारा दी गई है। पब्लिकेशन ने यह भी बताया कि इस लिस्टिंग में वही मॉडल नंबर दिया गया है, जो कि पहले TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखा था। जब से अब तक इस फोन को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं, जिसमें यूरेशियन ईईसी सर्टिफिकेशन और एसआईआरआईएम सर्टिफिकेशन शामिल है और अब इसमें एनबीटीसी का भी नाम जुड़ गया है। गौर करने वाली बात है कि इन सभी लिस्टिंग में स्मार्टफोन की किसी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ, यहां तक की फोन के नाम का खुलासा भी इस NBTC लिस्टिंग के जरिए ही हुआ है।

आपको बता दें, कंपनी ने अब तक रियलमी सी11 के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह फोन कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी। उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आएंगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C11, Realme X50t, Realme X3 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »