Realme C11 और Redmi 8A Dual में है कौन बेहतर?

Realme C11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। जबकि Redmi 8A Dual एंड्रॉयड 9 पाई आधारित MIUI 11 पर काम करता है। दोनों स्मार्टफोन में काफी समानताएं और कुछ अंतर हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme C11 और Redmi 8A Dual दोनों ही फोन में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटर
  • दोनों फोन में दिया गया है डुअल रियर कैमरा
  • रेडमी 8ए डुअल में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है

Realme C11 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है

Realme C11 कंपनी की 'C' सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे बजट सेगमेंट हाल ही में लॉन्च किया गया है। बता दें, रियलमी सी11 को जून के अंत में  मलेशिया में भी लॉन्च किया गया था और कुछ दिनों पहले इसे भारत में भी पेश किया गया। यह स्मार्टफोन कई ऐसे स्पेसिफिकेशन से लैस है, जो कि इसकी कीमत के हिसाब से काफी शानदार है। जैसे कि यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसमें आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन का डिज़ाइन काफी फ्रेश है और यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। हालांकि, इस प्राइज़ सेगमेंट में Realme C11 स्मार्टफोन को कोई अन्य ब्रांड का फोन टक्कर दे सकता है, तो वो है Redmi 8A Dual स्मार्टफोन। इस स्मार्टफोन की कीमत भी काफी कम है और यह कई ऐसे स्पेसिफिकेशन से लैस आता है, जिसके चलते फोन रियलमी सी11 को आड़े हाथ ले सकता है। ऐसे में यदि आप भी इन दोनों स्मार्टफोन के बीच का अंतर समझना चाहते हैं तो हम आपकी इस उलझन को यहां सुलझाने वाले हैं।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Realme C11 की तुलना Redmi 8A Dual से की है, ताकि यह जान सकें कि दोनों हैंडसेट एक-दूसरे से कितने अलग हैं?
Advertisement
 

Realme C11 vs Redmi 8A Dual: Price in India

रियलमी सी11 स्मार्टफोन केवल एक ही रैम व स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। जबकि Redmi 8A Dua स्मार्टफोन में आपको तीन वेरिएंट्स में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसकी भी शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है, जो कि इसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। हालांकि, इसमें आपको दो अन्य विकल्प भी मिलेंगे। रेडमी 8ए डुअल के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है।

 

Realme C11 vs Redmi 8A Dual: specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिय गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।
Advertisement

वहीं, बात करें Redmi 8A Dual की तो, डुअल सिम (नैनो) रेडमी 8ए डुअल एंड्रॉयड 9 पाई आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.22 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। फोन स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है, जो 3 जीबी तक रैम के साथ आता है।

Realme C11 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

Redmi 8A Dual में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। हालांकि इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
Advertisement

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

वहीं, स्टोरेज की बात करें, तो रेडमी 8ए डुअल 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ मिलेगा, दोनों ही विकल्प के साथ 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हैडरफोन जैक शामिल है। फोन में सेंसर्स के लिए एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सीमीटर सेंसर शामिल होता है।
Advertisement

Realme C11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।

Redmi 8A Dual में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का भार 188 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.