Realme C11 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिया इशारा

मलेशिया में Realme C11 को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत MYR 429 (करीब 7,600 रुपये) रखी गई है।

Realme C11 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिया इशारा

Realme C11 में 5,000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है

ख़ास बातें
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी है Realme C11 की यूएसपी
  • मलेशिया में MYR 429 (करीब 7,600 रुपये) में लॉन्च हुआ है यह स्मार्टफोन
  • 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है रियलमी सी11
विज्ञापन
Realme C11 जल्द ही भारत में अपना रास्ता बनाने वाला है। स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते मलेशिया में लॉन्च किया गया था और अब यदि रियलमी और रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ के ट्वीट को देखा जाए तो कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रियलमी सी11 मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसकी यूएसपी रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी है। याद दिला दें कि रियलमी इससे पहले भारत में सी-सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है, जिनमें Realme C1, Realme C2 और Realme C3 शामिल हैं। तीनों ही स्मार्टफोन अफॉर्डेबल सेगमेंट में लॉन्च किए गए थे और इन्होंने भारत में काफी अच्छा परफॉर्मे किया था। अब कंपनी ने इन तीनों की सफलता को टीज़ करते हुए इशारा दिया है कि इस सीरीज़ का नया सदस्य Realme C11 भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए इशारा दिया है कि कंपनी जल्द ही रियलमी सी-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। दरअसल, कंपनी ने Realme C1, Realme C2 और Realme C3 की भारत में सफलता का बखान करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया है कि ये तीनों स्मार्टफोन Flipkart पर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले स्मार्टफोन हैं। ट्वीट के आखिर में कंपनी ने "Stay tuned for the next addition!" लिखा है, जो सीधा अलगी पीढ़ी के स्मार्टफोन यानी Realme C11 की तरफ इशारा करता है। हालांकि यहां सटीक तारीख को नहीं बताया गया है।
 

इसके अलावा कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने अलग से एक ट्वीट करते हुए आगामी फोन के लॉन्च को टीज़ किया है। रेटिंग का हवाला देने के साथ-साथ सेठ ने ट्वीट में दावा किया है कि रियलमी सी-सीरीज़ के भारत में 7.5 मिलियन यानी 75 लाख से अधिक यूज़र्स हैं। इस ट्वीट के आखिर में भी सेठ ने "Adding another stylish product to this series!" लिखा है, जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी इस सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और संभवत: यह मलेशिया में पिछले हफ्ते लॉन्च हो चुका Realme C11 होगा।
 
 

Realme C11 specifications

याद दिलाते चलें कि रियलमी सी11 का मेशियाई वेरिएंट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Realme C11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। प्रभावशाली बात यह है कि रियलमी सी11 रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस आता है। यानी यह फोन पावरबैंक की तरह काम करेगा।
 

Realme C11 price in India (expected)

मलेशिया में रियलमी सी11 को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत MYR 429 (करीब 7,600 रुपये) रखी गई है। इस सीरीज़ के इतिहास को देखते हुए हम Realme C11 के भारत में भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद करते हैं। हालांकि यह हमारा केवल अनुमान मात्र है। स्मार्टफोन को मलेशिया में मिंट ग्रीन और पेपर ग्रे रंग में लॉन्च किया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  2. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
  3. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  4. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
  5. रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  6. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  7. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  9. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  10. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »