Realme C11 लॉन्च, दो रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी हैं खासियत

Realme C11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ।

Realme C11 लॉन्च, दो रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी हैं खासियत
ख़ास बातें
  • Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं Realme C11 में
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है रियलमी सी11 में
विज्ञापन
Realme C11 को मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ लॉन्च किया गया है। नए Realme स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने सिंगल चार्ज में 40 दिनों की स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया है। रियलमी सी11 कंपनी का बजट स्मार्टफोन है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी है। यह रिवर्स चार्जिंग को सभी सपोर्ट करता है। यानी यह फोन पावरबैंक की तरह काम करेगा। रियलमी सी11 में एआई से लैस कई कैमरा फीचर्स हैं।
 

Realme C11 price, availability details

रियलमी सी11 का एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत MYR 429 (करीब 7,600 रुपये) है। फोन मिंट ग्रीन और पेपर ग्रे रंग में आता है। अभी Realme C11 को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
 

Realme C11 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल हैं।

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »