Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी

Realme C100x की 8,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज में लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जुलाई 2026 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme C100x में 6.8 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • भारत में यह स्मार्टफोन 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

Photo Credit: Realme

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme C100x में 6.8 इंच डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज में लाया जा सकता है। Realme C100x की 8,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए लैंडिंग पेज पर इसे 16 जुलाई को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। Realme C100x के लिए Golden Coast और Deepblue Tides कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी के सिंगल चार्ज में 17 घंटे से अधिक का नेविगेशन उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। Realme C100x में 6.8 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।  

Advertisement

Xpertpick ने Realme C100x के कथित रिटेल बॉक्स की एक इमेज को लीक किया है। इस इमेज से भारत में इस स्मार्टफोन का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 29,999 रुपये होने का संकेत मिला है। हालांकि, इस जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है और यह स्मार्टफोन एक अलग प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। Realme C100x को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 और Arm Mali-G57 GPU है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

भारत में हाल ही में Realme 16T 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।  इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चलता है।  इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है।  इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme 16T 5G में 8,000mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.